फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua news, karvachauth news

Kathua News: पारंपरिक शृंगार के लिए सुहागिनों में दिखा उत्साह

Wed, 08 Oct 2025 01:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Wed, 08 Oct 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
kathua news, karvachauth news
शहर के बाजार में करवाचौथ को लेकर खरीदारी के लिए पहुंची महिलाएंसंवाद
करवाचौथ से पहले कठुआ में मेहंदी बाजार में एडवांस बुकिंग
विज्ञापन

कठुआ। करवाचौथ व्रत की आहट ने कठुआ शहर को पारंपरिक रंगों में रंग दिया है। पति की दीर्घायु की कामना से रखा जाने वाला यह व्रत न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है बल्कि सुहागिनों के लिए सौंदर्य और शृंगार का उत्सव भी बन गया है। इस पर्व से पहले बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है और महिलाएं अपने परिधान, आभूषण और सौंदर्य प्रसाधनों की खरीदारी में जुटी हैं।
इस बार खास बात यह है कि मेहंदी को लेकर महिलाओं में विशेष उत्साह है। शहर के मुख्य बाजारों में अस्थायी मेहंदी स्टॉल सज चुके हैं, जहां उत्तर प्रदेश सहित पंजाब और राजस्थान से आए कलाकार कला का प्रदर्शन करने को तैयार हैं। अलीगढ़ से आए पवन कुमार ने बताया कि वे चार अन्य कलाकारों के साथ कठुआ पहुंचे हैं और तीन दिन तक चलने वाले इस पर्व में अच्छी आमदनी की उम्मीद कर रहे हैं। लोगों के अनुसार मेहंदी की कीमत 300 से 5000 रुपये तक है जो डिजाइन की बारीकी और समय पर निर्भर करती है।
विज्ञापन

उधर, ब्यूटी पार्लरों में भी करवाचौथ को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। पार्लर संचालकों ने महिलाओं के लिए मेहंदी को भी हेयर स्टाइलिंग, फेशियल और मेकअप में शामिल किया गया है। शहर के एक प्रतिष्ठित पार्लर में कार्यरत मेहंदी आर्टिस्ट तान्या टाक ने बताया कि इस वर्ष इंडियन ट्रेडिशनल फ्लोरल और अरेबिक डिजाइन सबसे अधिक पसंद किए जा रहे हैं। इसके अलावा मिनिमलिस्टिक, मंडला आर्ट और मोरक्कन डिजाइन भी पसंद में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विशेष पर्व पर कई महिलाएं सिर्फ हथेलियों पर ही नहीं बल्कि दोनों हाथों और पैरों पर भी मेहंदी लगवाने की बुकिंग करवा चुकी हैं जिसमें वे 5000 रुपये तक खर्च कर रही हैं। महिलाओं का मानना है कि मेहंदी न केवल शृंगार का हिस्सा है, बल्कि उनके अपने रिश्ते की गहराई से जोड़ता है।

कुल मिलाकर करवाचौथ को लेकर कठुआ की महिलाओं में विशेष उत्साह है। बाजारों की रौनक, मेहंदी की बुकिंग और पारंपरिक शृंगार की तैयारियों से स्पष्ट है कि यह पर्व न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक उत्सव भी बन चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed