फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua news, court news

Kathua News: जेसीबी चोरी मामले में आरोपी को मिली सशर्त जमानत

Fri, 19 Sep 2025 02:10 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Fri, 19 Sep 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
kathua news, court news
- दो सितंबर को छन्न अरोड़ियां से चोरी हुई थी जेसीबी मशीन
विज्ञापन


कठुआ। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने 2 सितंबर की रात जेसीबी चोरी मामले में आरोपी को सशर्त जमानत दी है। आदेश के अुनसार आरोपी को जमानत के लिए 30 हजार का निजी मुचलका और सामान राशि का जमानती कोर्ट में प्रस्तुत करने का आदेश दिया है। इसके अलावा कोर्ट ने आरोपी को मामले की जांच सहयोग करने और किसी भी तरीके से अभियोजन पक्ष के गवाहों को प्रभावित नहीं करने का फैसला सुनाया है।

पुलिस की ओर से कोर्ट में दायर रिपोर्ट के अनुसार, चोरी का मामला बीते 2 सितंबर का बताया जा रहा है। दरअसल, पुलिस थाना राजबाग में सुशील कुमार पुत्र दयाल चंद निवासी बल्लन बाला मढ़ीन ने लिखित शिकायत दर्ज करवाई गई। इसमें पीड़ित ने बताया कि उसकी जेसीबी को छन्न अरोड़ियां से किसी अज्ञात व्यक्ति ने चुरा लिया है। इसके बाद पुलिस ने बीएनएस की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने 4 सितंबर को दो आरोपियों जिसमें सतीश कुमार सहित एक अन्य को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर जेसीबी बरामद कर ली। आरोपी के वकील ने बीते 6 सितंबर को जमानत याचिका दायर उसकी रिहाई की मांग की।
विज्ञापन

कोर्ट की सुनवाई के दौरान आरोपी ने वकील ने बताया कि उसका मुव्वकिल निर्दोष है और पुलिस ने उसे झूठे मामले में फंसाया है। आरोपी के वकील ने तर्क दिया कि उसका मुव्वकिल गंभीर हृदय रोग से पीड़ित है और हाल ही में उसकी ओपन हार्ट सर्जरी हुई है। जेल में उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं है और किसी भी जटिलता की स्थिति में आरोपी की जान को खतरा हो सकता है। लिहाजा आरोपी की जमानत की अपील की गई। इसका अभियोजन पक्ष की ओर से विरोध किया। इसलिए आरोपी की जमानत याचिका को खारिज करने को कहा गया। इसके बाद कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत के माना कि आरोपी की निरंतर हिरासत से कोई विशेष उद्देश्य पूरा नहीं होगा। उसने जांच में सहयोग करने का आश्वासन दिया है। इसके बाद कोर्ट ने उसे सशर्त जमानत दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed