फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua news, congress protest

Kathua News: मनरेगा योजना से गांधी का नाम हटाने पर भड़के कांग्रेसी

Mon, 22 Dec 2025 01:12 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Mon, 22 Dec 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
kathua news, congress protest
कठुआ में केंद्र सरकार के ​खिलाफ प्रदर्शन करते कांग्रेसी। संवाद
जोरदार प्रदर्शन कर केंद्र सरकार की आलोचना की
विज्ञापन

कठुआ। केंद्र सरकार की ओर से मनरेगा योजना के नाम में बदलाव को लेकर जिला कांग्रेस ने कड़ा विरोध जताया है। रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जोरदार प्रदर्शन कर केंद्र सरकार की जमकर आलोचना की है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि मनरेगा का नाम बदल कर केंद्र सरकार ने सीधा राष्ट्रपिता के सम्मान पर हमला किया है। जिसे कांग्रस के लोग और जनता कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित नेता और कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जिला कांग्रेस अध्यक्ष पंकज डोगरा ने कहा कि भाजपा की सरकार ने वर्ष 2014 से ही मनरेगा की योजना को कमजोर बना रही थी। कभी भी केंद्र सरकार ने प्रदेश सरकारों को पर्याप्त राशि उपलब्ध नहीं करवाई। डोगरा ने कहा कि मनरेगा योजना बेरोजगारों को 100 दिन के रोजगार की गारंटी देती थी, जिससे सरकार ने एक साजिश के तहत खत्म किया है, ताकि ग्रामीण को रोजगार उपलब्ध न हो सके। उन्होंने आरोप लगाया कि फासीवादी ताकतों द्वारा पहले राष्ट्रपिता की हत्या की गई और अब भाजपा सरकार रष्ट्रपिता का नाम मिटाना चाहती है। जिससे कांग्रेस होने नहीं देगी। कांग्रेस नेता जतिंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार ने लोकसभा और राज्यसभा में जल्दी-जल्दी पास करवा कर महात्मा गांधी का नाम योजना से हटा दिया गया। उन्होंने चेतावनी दी है कि कांग्रेस इस मुद्दे को तहसील से लेकर ब्लॉक स्तर पर जा कर इसका विरोध प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मनरेगा सिर्फ एक योजना नहीं, बल्कि गांधीजी के विचारों से जुड़ा सामाजिक सुरक्षा का मजबूत स्तंभ है। देश-विदेश से लोग गांधी की विचारधारा को समझने के लिए देश में आते है, लेकिन सरकार की इसके पीछे मंशा कुछ ओर ही है। युवा नेता विशु अदोंत्रा ने आरोप लगाया कि ज़मीनी सच्चाई यह है कि कई जगहों पर मजदूरों को समय पर मजदूरी नहीं मिल रही है। जिसके कारण सरकार ने असल मुद्दों पर काम करने के बजाय नाम बदल कर लोगों का ध्यान भटकाना चाहती है। इस मौके पर कांग्रेस नेता योग राज, परमजीत सिंह सहित दर्जनों लोगो प्रदर्शन में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed