फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua, nagari, fire, shop

Kathua News: किराना दुकान में आग से लाखों का सामान राख

Sun, 10 Dec 2023 01:03 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sun, 10 Dec 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
kathua, nagari, fire, shop
नगरी के जखबड़ का मामला, शॉर्ट सर्किट से घटना की आशंका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआनगरी। नगरी पुलिस चौकी के अंतर्गत जखबड़ गांव में एक किराना दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से लाखों रुपयों का सामान राख हो गया। इसके बारे में परिवार को दो घंटे बाद पता चला। इसके बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक सामान राख हो चुका था। वहीं, दुकानदार ने दमकल वाहनों के देरी से पहुंच पर नाराजगी जताई है।

घटना शुक्रवार को देर रात करीब 12 बजे की है। नीलम जनरल स्टोर की मालिक ने बताया कि वे रात को दुकान बंद कर घर लौटी थीं। अलसुबह करीब दो बजे घर से बाहर निकले एक सदस्य को दुकान के शटर के बाहर धुंए के साथ आग की लपटें निकलती दिखाई दीं। उसने परिवार को उठाया। जैसे ही शटर खोला तो अंदर रखा रेफ्रिजरेटर व अन्य सारा सामान आग की लपटों से घिरा था। इसके अलावा, दुकान का अन्य साना जलकर राख हो रहा था। पीड़ित परिवार ने आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। साथ ही घटना की सूचना पुलिस व अग्निशमन विभाग को भी दी। लोगों के प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया। दुकान मालिक के पति द्वारिका नाथ ने बताया कि दमकल विभाग की गाड़ी काफी देर से पहुंची। तब तक लोगों ने आग पर काबू पा लिया था। मालिक नीलम देवी ने बताया कि दुकान में रखा करीब छह-सात लाख रुपये का सामान राख हो गया है। उन्होंने अंदेशा जताया कि आग शार्ट सर्किट से लगी होगी। हालांकि, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed