फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua

Kathua News: देश को डिजिटल में अग्रणी बनाने पर दिया बल

विज्ञापन
kathua
कठुआ। ‘डिजिटल इंडिया: महत्व और प्रभाव’ विषय पर राजकीय डिग्री कॉलेज और इंटर कॉलेज में शुक्रवार को संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जम्मू-विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर आरडी शर्मा ने दीप जलाकर संगोष्ठी का शुभारंभ किया। इस मौके पर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. सुमनेश जसरोटिया ने औपचारिक स्वागत भाषण देते हुए संगोष्ठी के उद्देश्य और संरचना की जानकारी दी। इस दौरान देश को डिजिटल में अग्रणी बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रो. आरडी शर्मा ने दूरदर्शी शिक्षाविद प्रो. रवि इंद्र रामपाल की स्मृति में संगोष्ठी प्रतियोगिता आयोजित करने के लिए आयोजकों की सराहना की। दिवंगत प्रो. डीके रामपाल को एक शिक्षक के रूप में उनके योगदान को याद किया। उन्होंने डॉ. विनय रामपाल, सचिव प्रो. डीके रामपाल मेमोरियल ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना की। संगोष्ठी में जम्मू संभाग के विभिन्न कॉलेजों के छात्रों ने विषय के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार व्यक्त किए। डॉ. रितु भगत, डॉ. सीमा और डॉ. सूर्य प्रताप सिंह निर्णायक की भूमिका में रहे। संगोष्ठी में राजकीय डिग्री कॉलेज बिश्नाह की आरती शर्मा ने पहला, राजकीय डिग्री कॉलेज कठुआ की नेहा कुमारी ने दूसरा और राजकीय डिग्री कॉलेज आरएस पुरा के आर्यन राज ने तीसरा स्थान हासिल किया। जिन्हें प्रो. आरडी शर्मा, प्रो. सुमनेश जसरोटिया, डॉ. विनय रामपाल और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने प्रमाण पत्र और नकद पुरस्कार वितरित किए। वहीं इस दौरान विभिन्न सेमेस्टर में टॉप करने वाले छात्रों को भी गणमान्य व्यक्तियों द्वारा सम्मानित किया गया। संगोष्ठी के दौरान कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। छात्रा रितिका जसरोटिया और प्रथम शर्मा ने मंच संचालन किया। कार्यक्रम का समापन रसायन विज्ञान विभाग की डॉ. अनुपमा अरोड़ा के धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ। इस मौके पर प्रो. जसविंदर सिंह और प्रो. राकेश सिंह के अलावा समिति के सदस्यों प्रो. राज किरण, डॉ. अनुपमा अरोड़ा, डॉ. शुभ कुमार, डॉ. शिवानी कोतवाल, डॉ. चेतना, डॉ. अंबिका, डॉ. उपासना अंदोत्रा, प्रो. मनमोहन सिंह, डॉ. अमिता दुआ, डॉ. ईवा शर्मा, डॉ. निताशा बलोरिया और प्रो. राखी मल्होत्रा भी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed