फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua

Kathua News: राधा-कृष्ण की झांकी का दर्शन कर भाव विभोर हुए श्रद्धालु

विज्ञापन
kathua
शहर के वार्ड 8 में श्रीमद्भागवत कथा में भजनों पर झूमतीं श्रद्धालु महिलाएं। संवाद - फोटो : KATHUA
कठुआ। शहर के वार्ड 8 में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन जारी है। शुक्रवार को कथा के चौथे दिन पंडाल में भगवान श्री कृष्ण और राधा की भव्य झांकी प्रस्तुत की गई। जिसे देख कथा स्थल पर मौजूद भक्त भावविभोर हो गए। वहीं, इस मौके पर कथाव्यास महेश दास शास्त्री ने भगवान की बाल लीलाओं का संगीतमय वर्णन कर पंडाल में उपस्थित श्रद्धालुओं को भगवान की भक्ति में झूमने के लिए विवश कर दिया।
विज्ञापन

अपने प्रवचन में कथाव्यास ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए बताया कि भगवान श्रीकृष्ण अपने भक्तों की हर इच्छा को पूर्ण करने वाले हैं। भक्त जैसा भी चाहता है भगवान वैसे ही बन के उसके हर कार्य को पूर्ण करते हैं। भगवान श्री कृष्ण ने भक्तों को सत्य की राह पर चलने के लिए गोवर्धन लीला करके असत्य का पूजा बंद करके सत्य की पूजा करवाया।
विज्ञापन

शास्त्री ने भगवान श्री कृष्ण के गोकुल छोड़कर मथुरा जाने का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि जब भगवान ने गोकुल से प्रस्थान किया, तो गोपियों ने उनका मार्ग रोक लिया। लेकिन जैसे ही भगवान के स्वयं मथुरा जाने के निर्णय के बारे में गोपियों को पता चला, तो उन्होंने भगवान के मार्ग को छोड़ दिया, जो कि भगवान के प्रति उनके सच्चे प्रेम का प्रमाण है। क्योंकि प्रियतम के सुख को ही अपना सुख मानना सच्चा प्रेम है। मथुरा में भगवान श्री कृष्ण ने कंस का वध किया और धर्म की रक्षा की। जिससे सारी प्रजा कंस के आतंक से मुक्त हो गई। भगवान ने इसके बाद अपने नाना उग्रसेन, माता देवकी और पिता वासुदेव को बंधन मुक्त किया। इसके साथ ही मथुरा में निवास करने लगे, जिससे पूरी प्रजा का कल्याण हो सका। कथा व्यास ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा भक्ति, ज्ञान, वैराग्य और त्याग का नमूना है। जो हमारे इस लोक के जीवन के साथ-साथ परलोक को भी मंगल बनाने वाला है। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने मात्र से जीव धन्य हो जाता है। लेकिन हमें परमात्मा की प्राप्ति के लिए काम क्रोध और लोभ को त्याग कर निश्चल भाव से प्रभु के चरणों में अपना स्थान बनाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed