{"_id":"638a4fd3d2dfb20abb49a95a","slug":"kathua-kathua-news-jmu273588718","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: सफाई कर्मियों ने सीईओ के हाथों से छीन लिया झाड़ू, कहा- नहीं करने देंगे सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: सफाई कर्मियों ने सीईओ के हाथों से छीन लिया झाड़ू, कहा- नहीं करने देंगे सफाई
विज्ञापन
शहर के मुखर्जी चौक में झाड़ू लेकर पहुंचे कठुआ नगर परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी से झाड़ू छीनत
- फोटो : KATHUA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। चार दिन से कठुआ और लखनपुर में जारी सफाई कर्मियों की हड़ताल के बीच वैकल्पिक व्यवस्था के तहत सफाई का प्रयास असफल हो गया। शुक्रवार को दोपहर के समय नगर परिषद कठुआ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ), स्टाफ सहित झाड़ू लगाने मुखर्जी चौक पर उतरे तो सूचना मिलते ही सफाई कर्मचारी भी पहुंच गए। इस दौरान एक महिला सफाई कर्मी ने सीईओ के हाथ से झाड़ू छीन लिया और कहा कि नहीं करने देंगे सफाई। इसके साथ ही जोरदार प्रदर्शन किया। वहीं, सुबह नगर कमेटी लखनपुर ने प्रदेेश के बाहर से सफाई कर्मी बुलाकर मशीनें सफाई के लिए निकालने का प्रयास किया, जिसे रोक दिया गया।
अपनी लंबित मांगों को लेकर पिछले तीन महीने में तीसरी बार हड़ताल पर गए सफाई कर्मचारियों का गुस्सा शुक्रवार को सातवें आसमान पर रहा। दरअसल माई टाउन माई प्राइड से पहले निकायों के अधिकारियों ने सफाई की व्यवस्था करने का वैकल्पिक प्रयास किया। लेकिन सफाई कर्मचारियों के विरोध का सामना करना पड़ा। शुक्रवार की सुबह नौ बजे के लगभग लखनपुर नगर कमेटी के अधिकारियों ने वैकल्पिक सफाई कर्मियों की व्यवस्था करते हुए मशीनें नगर कमेटी कार्यालय से निकालने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उन्हें रोककर सफाई कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इसके बाद कठुआ से भी सफाई कर्मचारी उनके समर्थन में लखनपुर पहुंच गए। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए अभियान को वहीं रोक दिया गया। उधर, दोपहर एक बजे के लगभग नगर परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संतोष कोतवाल कार्यालय के कर्मचारियों के साथ मुखर्जी चौक पहुंचे और झाड़ू लगाना शुरू कर दिया। नगर परिषद कार्यालय में धरने पर बैठे सफाई कर्मियों को भनक लगी तो कर्मचारी मुखर्जी चौक पहुंच गए और अधिकारियों से झाड़ू से छीनकर जमकर विरोध किया। इस दौरान स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। विरोध को देखते हुए अधिकारी कार्यालय को वापस लौट गए। सफाई कर्मियों ने दो टूक कहा कि यदि जोर जबरदस्ती का प्रयास किया गया तो सफाई कर्मी कड़ा रुख अपनाने को विवश हो जाएंगे।
...........................
शहर की सफाई व्यवस्था नगर परिषद् की जिम्मेदारी है। यदि सफाई कर्मचारी हड़ताल को वापस लेकर सफाई नहीं करते हैं तो शहर में वैकल्पिक व्यवस्था से सफाई कराई जाएगी। इसके लिए जरूरत पड़ी तो पुलिस की मदद ली जाएगी। - संतोष कोतवाल, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी