फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua

सफाई कर्मचारियों की मांग जायज है, की जाए पूरी : पूर्व नप अध्यक्ष

विज्ञापन
kathua
अपनी मांगों को लेकर कठुआ नगर परिषद कार्यालय में प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी। संवाद - फोटो : KATHUA
कठुआ। नियमित किए जाने के साथ-साथ अपनी अन्य लंबित मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे सफाई कर्मचारियों का समर्थन करने के लिए अब सत्ताधारी पार्टी के नेताओं के उतरने के क्रम लगातार जारी है। वीरवार को कठुआ के नगर परिषद कार्यालय में धरना प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों का समर्थन करने पहुंचे नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष नरेश शर्मा ने सफाई कर्मचारियों की मांग को जायज करार देते हुए सरकार से उन्हें नियमित किए जाने की मांग की। वहीं, हड़ताल के चलते शहर से कूड़े का उठान न होने से शहर की गलियों और सड़कों पर कूड़े का ढेर लग गया है। फैली गंदगी से लोग परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर अर्बन लोकल बॉडी के जिला प्रधान सोमराज ने नरेश शर्मा का आभार जताते हुए कहा कि उनके द्वारा समर्थन किए जाने से अपनी मांगों को लेकर लोकतांत्रिक लड़ाई लड़ रहे सफाई कर्मचारियों का मनोबल बढ़ा है और अब वह अपनी लड़ाई को और जोरशोर से आगे बढ़ाएंगे। नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष नरेश शर्मा ने सफाई कर्मचारियों की मांग को जायज करार देते हुए सरकार से जल्द उनकी मांगों पर गौर करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि सरकार का नियम है कि सात साल की सेवा पूरे करने वाले कर्मचारियों को पक्का किया जाना होता है। लेकिन दुर्भाग्य से ऐसा नहीं है। सफाई कर्मचारी भी सरकार के इसी रवैए के कारण मजबूर हो रहे हैं। क्योंकि इनकी समस्या नहीं सुनी जा रही है। उन्होंने इसके साथ कमेटियों में खाली पड़े पदों को भी भरने की मांग की। उन्होंने कहा कि माई टाउन माई प्राइड कार्यक्रम चल रहा है, जिसमें प्रदेश स्तर के अधिकारी जिले के शहरी क्षेत्र का दौरा करेंगे। मौजूदा समय में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते हर जगह कचरे का ढेर लगा है ऐसे में अगर वह इस कार्यक्रम के बाद सफाई कर्मचारियों को पक्का करने के लिए पहल करते हैं तो यह काफी बेहतर रहेगा।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण प्रभावित हो रही सफाई व्यवस्था का समाधान करने के लिए विभाग के निदेशक से बात की गई है। जिन्होंने तीन महीने के भीतर सफाई कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है। जिसकी जानकारी हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों को दी भी गई है। उम्मीद है कि अगले चौबीस घंटों में इस आशय के लिखित आश्वासन भी आ जाएगा और हड़ताल खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौ. रजिंदर सिंह बब्बी, प्रधान कठुआ नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed