{"_id":"638905b6c026d44fe0048961","slug":"kathua-kathua-news-jmu2735239177","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: लोगों को पुलिस ने बताए नशे के नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: लोगों को पुलिस ने बताए नशे के नुकसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलावर। नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत जम्मू-कश्मीर पुलिस के अधिकारियों ने डूगैन ब्लॉक के सदरौता गांव में शिविर लगाकर लोगों को जागरूक किया। नशे से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी। इस मौके पर मौजूद एसडीपीओ बिलावर अरविंद कुमार ने नशे से होने वाले नुकसान और नशाखोरी से सावधान करते हुए ड्रग तस्करों के झांसे में न आने और सावधानियां बरतने के प्रति जागरूक किया।
इस मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने कहा कि नासमझी के कारण युवा ड्रग तस्करों के चंगुल में फंस जाते हैं, जिससे उनका पूरा भविष्य और जीवन अधर में लटक जाता है। अधिकारी ने लोगों को साइबर क्राइम के बारे में भी जानकारी दी। इस अवसर मौजूद जनप्रतिनिधियों ने अधिकारी से डूगैन ब्लॉक में पुलिस की क्राइम चौकी खोलने की मांग की। लोगों ने बताया कि जन्म प्रमाण पत्र और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए लोगों को मल्हार पुलिस थाना जाना पड़ता है, जो गांव से 40 किलोमीटर की दूरी पर है। जनप्रतिनिधियों ने कहा के जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने की सुविधा डूगैन ब्लॉक में उपलब्ध करवाई जाए। एसडीओपी ने जनप्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि वे उनकी मांगों को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाएंगे। इस मौके पर ब्लॉक चेयरमैन धर्म सिंह, सरपंच विक्रम सिंह, सरपंच चरणदास सहित कई जनप्रतिनिधि और कई लोग मौजूद रहे।