फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua

Kathua News: महंगाई और बेरोजगारी से दुखी हैं लोग

विज्ञापन
kathua
बसोहली। बसोहली में रविवार को कांग्रेस ने अधिवेशन दिवस मनाया। इस दौरान जम्मू-कश्मीर यूटी कांग्रेस प्रधान विकार रसूल बानी ने जनसभा को संबोधित करते हुए बताया कि आज भाजपा के कार्यकाल में लोग बेरोजगारी महंगाई और विकास न होने के कारण दुखी है। वर्ष 2014 में भाजपा ने प्रत्येक वर्ष दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था। भाजपा के रोजगार के वादे झूठे साबित हुए। पेट्रोल, डीजल, गैस सिलिंडर और अन्य खाद्य सामग्रियों के दाम को कम करने के सपने भी दिखाए थे, जो आज जमीनी स्तर पर पूरे नहीं हो सके हैं। आज के दौर में महंगाई से आम आदमी का गुजर-बसर करना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

कांग्रेस की कार्यकारिणी अध्यक्ष रमन भल्ला ने संबोधित करते हुए कहां की अगर भाजपा संविधान पर विश्वास रखती है और वह भीमराव आंबेडकर को सच्ची श्रद्धांजलि देना चाहती है, तो जम्मू-कश्मीर से यूटी का दर्जा खत्म कर उसे राज्य का दर्जा दे, यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। बसोहली में माइनिंग बंद कर लोगों का रोजगार छीना गया है। पर्यटन गतिविधियों को विकसित करने के दावे खोखले सिद्ध हो रहे हैं। कांग्रेस के समय लोगों को 35 किलो सरकारी राशन मिलता था, लेकिन मौजूदा समय में ऐसा नहीं है। पंचायतों के सरपंचों को पावर दी गई है कि वे बिना किसी स्वीकृति के करीब पांच लाख तक का काम करवा सकते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर सब दिखावा है। बिजली बिलों में बढ़ोतरी कर लोगों को परेशान किया जा रहा है। लोगों को एकजुट होकर कांग्रेस को मजबूत करने का आह्वान किया। कांग्रेस के जिला जनरल सेक्रेटरी संजय राजदान ने कहा कि बसोहली वासियों को एकजुट होकर कांग्रेस को विजय बनाएं और साथ दें जिससे इलाके में तरक्की हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed