फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua

Kathua News: वार्ड 18 में स्ट्रीट लाइटों की समस्या जल्द होगी दूर

विज्ञापन
kathua
शहर के वार्ड 18 में लोगों की समस्याएं सुनते नप अध्यक्ष राजिंद्र सिंह बब्बी। संवाद - फोटो : KATHUA
कठुआ। नगर परिषद् का अध्यक्ष बनने के बाद राजिंद्र सिंह बब्बी ने लोगों की समस्याएं जानने के लिए पहली पर नगर का दौरा किया। इस दौरान वार्ड 18 में पहुंचे, जहां लोगों ने गलियों की बदहाली और पेयजल की समस्या उनके समक्ष रखी। साथ ही वार्ड में स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की। इस दौरान अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि जल्द ही स्ट्रीट लाइट की समस्या दूर कर दी जाएगी। अन्य समस्याओं का भी निवारण जल्द होगा।
विज्ञापन

वार्ड 18 के मोहल्ला वशिष्ठ निवासी अंचल सिंह ने बताया कि वार्ड में साफ-सफाई का अभाव है। स्ट्रीट लाइट खराब होने की वजह से वार्ड में रात को अंधेरा छाया रहता है। ऐेसे में लोगों को रात में आवागमन करने में मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। अन्य स्थानीय लोगों ने भी अध्यक्ष के समक्ष इन्हीं मुद्दों को रखा। इस पर अध्यक्ष ने स्थानीय लोगों की कमेटी का गठन कर उन्हें समस्याओं को आंकलन करने की जिम्मेदारी दी। उन्होंने कहा कि लोगों को जहां भी स्ट्रीट लाइट लगाने की जरूरत है, उसे कमेटी संज्ञान में लाए। एक दो दिनों के बाद कमेटी द्वारा बताए गए स्थानों पर लाइटों को लगाने का काम शुरू किया जाएगा। उन्होंने लोगों से रूबरू होते हुए कहा कि किसी भी समस्या के लिए स्थानीय लोगों को उनके कार्यालय का चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। जिसकी जो भी समस्या है वह उसे कमेटी के संज्ञान में लाए। कमेटी के माध्यम से ही उनकी परेशानियां नगर परिषद तक पहुंचेगी। जिनका प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। उन्होंने वार्ड में अब तक करवाए गए काम काज का लेखा-जोखा लोगों के समक्ष रखते हुए कहा कि ऐसा नहीं है कि वार्ड के विकास के लिए काम नहीं हुए हैं लेकिन यहां कुछ समस्याएं ज्यादा है जिनका समाधान भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed