फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua

धर्म ज्ञान से लोगों को मिलते हैं अच्छे संस्कार

विज्ञापन
kathua
श्रीमद् भागवत सप्ताह में भक्ति गीतों पर झूमते श्रद्धालु । - संवाद। - फोटो : KATHUA
हीरानगर। गुड़ा मुंडियां साई बाबा मंदिर के नजदीक चल रहे श्रीमद्भागवत सप्ताह में रविवार को बड़ी संख्या में लोग प्रवचन सुनने पहुंचे। कथावाचक अतुल कृष्ण शास्त्री ने प्रवचन करते हुए कहा कि धार्मिक कार्यक्रमों से भक्तिमय माहौल बनता है, जिससे क्षेत्र का वातावरण शुद्ध होता है। साथ ही लोगों को धर्म ज्ञान की प्राप्ति से अच्छे संस्कारों से जीवन व्यतीत करने की कला मिलती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समाज में भक्तिमय माहौल बनाने में संतों की अहम भूमिका होती है। विश्व कल्याण के लिए संत समाज धर्म का ज्ञान लोगों में बांटते हैं ताकि सभ्य समाज का निर्माण हो। संतों की शरण में रहने वाले कभी भी गलत रास्ते पर नहीं चलते हैं। उन्होंने कहा अधिक धन कमाने से घर में सुख शांति नहीं लाई जा सकती। इसके लिए सिर पर प्रभु का आशीर्वाद होना बेहद जरूरी है। आपके पास चाहे जितनी भी धन दौलत हो कभी भी भगवान को न भूलें। ईश्वर को आपकी धन दौलत से कुछ लेना देना नहीं है, लेकिन उसके प्रति आपका व्यवहार बहुत मायने रखता है। दिन में आप कुछ समय के लिए भी उन्हें सच्चे दिल से याद करते हैं तो वह उसमें ही खुश हो जाते हैं और हर संकट की घड़ी में आपकी रक्षा करते हैं। इसी दौरान जब शास्त्री ने भक्ति गीत गाया तो पंडाल में बैठे सभी श्रद्धालु उठकर झूमने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed