फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Rajindra Singh Babbi took charge of president of Kathua municpal council

Kathua: दो महीने बाद कठुआ को मिला नगर परिषद अध्यक्ष, राजिंद्र सिंह बब्बी ने संभाला पदभार

Thu, 17 Nov 2022 10:09 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Thu, 17 Nov 2022 10:09 AM IST
सार

समर्थकों के साथ चौधरी लाल सिंह भी शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे। एडीसी ने राजिंद्र सिंह बब्बी को शपथ दिलाते हुए आधिकारिक रूप से नगर परिषद अध्यक्ष पद पर बैठने का हकदार बना दिया।

विज्ञापन
Rajindra Singh Babbi took charge of president of Kathua municpal council
कठुआ नगर परिषद के अध्यक्ष पद की शपथ लेते राजिंद्र सिंह बब्बी। संवाद - फोटो : KATHUA

विस्तार

नगर परिषद कठुआ में अध्यक्ष पद को जीतने के लगभग दो महीने के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार बुधवार को चौधरी राजिंद्र सिंह बब्बी ने नगर परिषद कठुआ के अध्यक्ष पद को संभाल लिया। तीसरी बार नगर परिषद अध्यक्ष बने बब्बी को एडीसी कठुआ अतुल गुप्ता ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। बब्बी ने डोगरी में शपथ ली। इसके बाद उनके भाई और डोगरा स्वाभिमान संगठन के संस्थापक चौधरी लाल सिंह ने उनका मुंह मीठा करवाया और विधिवत पूजन के बाद उन्हें तिलक कर नगर परिषद कठुआ के अध्यक्ष की कुर्सी पर भी बैठाया। इसके साथ नगर परिषद अध्यक्ष के पद को लेकर चल रहा गतिरोध फिलहाल थम गया है।

विज्ञापन


इससे पहले मंगलवार रात को प्रशासन की ओर से राजिंद्र सिंह बब्बी के शपथ ग्रहण के संबंध में आदेश जारी किया गया। बुधवार दोपहर एक बजे शपथ ग्रहण का समय निर्धारित हुआ। इससे पहले ही नगर परिषद कठुआ के कार्यालय को छावनी में तब्दील कर दिया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच शपथ ग्रहण समारोह को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं। दोपहर एक बजे के लगभग चौधरी राजेंद्र सिंह बब्बी शपथ ग्रहण समारोह में पहुंच गए।
विज्ञापन


इसके बाद समर्थकों के साथ चौधरी लाल सिंह भी शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे। उधर, तय कार्यक्रम के बावजूद एडीसी कठुआ के पहुंचने का बब्बी को लगभग पंद्रह मिनट तक और इंतजार करना पड़ा। इसके बाद एडीसी ने राजिंद्र सिंह बब्बी को शपथ दिलाते हुए आधिकारिक रूप से नगर परिषद अध्यक्ष पद पर बैठने का हकदार बना दिया। शपथ ग्रहण समारोह में वार्ड पार्षद वलजीत सिंह, पार्षद वंदना अंदोत्रा, पार्षद अशोक कुमार, पार्षद मीरा कुमारी, पार्षद कुलवंत कौर, पार्षद पुष्पा देवी, पार्षद रंधीर सिंह सहित पूर्व विधायक कांता अंदोत्रा और डोगरा स्वाभिमान पार्टी के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed