फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua

सड़क निर्माण के नाम पर पहाड़ों की कटाई का किया विरोध

विज्ञापन
kathua
कठुआ। बनी संदरून में सड़क निर्माण के लिए हो रहे पहाड़ों की कटाई के काम का सरपंच संदरून उत्तम चंद ने रविवार को विरोध किया। उन्होंने अवैध खनन किए जाने का आरोप लगाया। सरंपच की ओर से इलाके में पर्यावरण के साथ किए जा रहे खिलवाड़ की शिकायत करने पर मौके पर पहुंचे बनी थाना प्रभारी जसविंद्र सिंह और वन विभाग के अधिकारियों ने काम को फिलहाल बंद करवा दिया है।
विज्ञापन

इस मौके पर विरोध कर रहे सरपंच ने बताया कि उनके गांव को बनी से जोड़ने के लिए वर्ष 2016 में सड़क निर्माण शुरू हुआ था, जो आज तक पूरा नहीं किया गया। करीब छह माह पूर्व ठेकेदार ने बिना कोई कारण बताए सड़क का निर्माण बंद कर दिया। अब ठेकेदार जब अपनी मर्जी होती है तो अपने चांदल पंचायत स्थित स्टोन क्रशर के लिए यहां से पहाड़ों की कटाई कर मिनरल उठा लेता है। उन्होंने कहा कि अवैध रूप से उनके इलाके में होने वाले इस खनन की वह पहले भी दो बार इसकी शिकायत कर चुके हैं। लेकिन प्रशासन की ओर से इस बारे में कोई कार्रवाई नहीं की गई। सड़क निर्माण के नाम पर वह अपने गांव में मिनरल की जिस तरह से खुदाई की जा रही है उसे वह होने नही देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed