फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua

यात्री वाहन बंद होने से परेशान हैं लोग

विज्ञापन
kathua
बसोहली। पंचायत भीकड, नगाली, सियालग की करीब 1200 की आबादी को यात्री वाहन बंद होने की सूरत में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने इस बारे में कई बार विभागीय अधिकारियों को भी अवगत करवाया है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है। सियालग पंचायत की संरपंच सीमा देवी, नायब सरपंच सुखदेव, भीकड पंचायत की सरपंच रेलो देवी ने बताया कि पहले यात्री बस चल रही थी, मई महीने से यह बस बंद है।
विज्ञापन

कठुआ से यह वाहन बसोहली से होता हुआ नगाली तक पहुंचता था। दूसरे दिन वापस जम्मू की ओर रवाना हो जाता था। लोगों के लिए एक ही यात्री वाहन मिला था बह भी बंद हो गया है, जिसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इन इलाकों की उन विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जो अपनी पढ़ाई के लिए बसोहली के स्कूलों और कॉलेजों का रुख कर यहां पहुंचते हैं। बीमार लोगों को भी परेशानी हो रही है। बीमार को पालकी में बिठाकर कई किलोमीटर का पैदल सफर तय कर शीतलनगर तक पहुंचाना पड़ता है। अगर समय से यहां कोई यात्री वाहन मिल जाए तब तो ठीक है, नहीं तो निजी वाहनों में ज्यादा पैसे देकर बीमार व्यक्ति को उप जिला चिकित्सालय बसोहली तक पहुंचाया जाता है। सियालग पंचायत के नायब सरपंच सुखदेव ने बताया कि जिंदरैली से नगाली करीब 10 किलोमीटर सड़क बदहाल दशा में है जो बीते छह माह से खराब है। एडीसी बसोहली अजीत सिंह को ज्ञापन भेंट कर शिष्टमंडल में शामिल लोगों ने यह समस्याएं बताई और इन्हें हल करने की मांग की। एडीसी बसोहली अजीत सिंह ने इस संदर्भ में संबंधित विभाग को जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed