{"_id":"636960410e124674d34e6075","slug":"kathua-kathua-news-jmu271800129","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच साल में भी नहीं पूरा हुआ 21 किमी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच साल में भी नहीं पूरा हुआ 21 किमी सड़क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसोहली। जीरो मोड़ से लेकर धार महानपुर तक करीब 21 किलोमीटर सड़क का काम 5 वर्ष का समय बीत जाने के बाद भी पूरा नहीं हो सका है। इससे झेंखर पंचायत के लोगों में पीएमजीएसवाई के प्रति रोष व्याप्त है। सोमवार को इस समस्या को लेकर एक शिष्टमंडल एडीसी कार्यालय पहुंचा। शिष्टमंडल ने अधिकारी को पूरी बात बताते हुए शीघ्र इस सड़क का काम शुरू करने की मांग की।
नायब सरपंच पवन सिंह ने एडीसी अजीत सिंह को बताया कि पीएमजीएसवाई के अंतर्गत 2017 में इस सड़क को बनाने का काम शुरू किया गया था। ठेकेदार ने काम अधूरा छोड़ कर करोड़ों रुपये की राशि निकाल ली है। जीरो मोड़ से लेकर धार महानपुर तक मात्र 4 किलोमीटर सड़क का काम हुआ है। पुलिया भी नहीं बनाई गई हैं। शिष्टमंडल में शामिल लोगों ने इस संदर्भ में जांच करवाने की मांग की है। एडीसी से लोगों ने कहा कि अगर 15 दिनों के भीतर इस सड़क का शेष काम शुरू नहीं किया गया तो लोग बसोहली-बनी सड़क को अवरुद्ध कर विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे जिसकी जिम्मेदारी विभाग की होगी। पीएमजीएसवाई विभाग के एईई दीपक कोहली ने बताया कि पुराने ठेकेदार को एक वर्ष के लिए निष्कासित किया गया है पेनल्टी प्रक्रिया का मामला भी चल रहा है। इस सड़क का रिटेंडर किया गया है। नए ठेकेदार को काम दिया गया है। आगामी एक सप्ताह के भीतर काम शुरू कर दिया जाएगा। एईई ने बताया कि इस सड़क में न तो ठेकेदार और न ही विभाग का कोई कसूर है। इस इलाके में जो मिट्टी है उस मिट्टी का असामान्य व्यवहार है, जो कभी टिकती है तो कभी नहीं टिकती। इस बेल्ट में जितनी भी सड़कें हैं लगभग सभी सड़कों की यही स्थिति है।