फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua

क्षतिग्रस्त रास्ते के पास सुरक्षा दीवार लगाने की मांग

विज्ञापन
kathua
बिलावर। अगस्त महीने में इलाके में हुई मूसलाधार बारिश के बाद नाज नाले में आई बाढ़ से हनुमान की शिला की तरफ जाने वाला रास्ता क्षतिग्रस्त हो गया था। बाढ़ नियंत्रण विभाग ने रास्ते को आज तक ठीक नहीं किया है। ऐसे में किसी को नाज नाले की तरफ जाना पड़े तो रास्ता क्षतिग्रस्त होने के कारण लोग नाले में नहीं पहुंच पाते हैं। सबसे अधिक परेशानियां हनुमान शिला के दर्शन करने वाले लोगों को उठानी पड़ रही हैं। लोगों क्षतिग्रस्त रास्ते के पास सुरक्षा दीवार लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

नगर कमेटी बिलावर के निवासी नरेंद्र कुमार, हिम्मत वर्मा, रवि मेहरा और कपिल मेहरा ने बताया के शीला के पास हनुमान डेवलपमेंट कमेटी की और से लाखों रुपये की राशि खर्च करके सराय भी बनाई गई है, जिस पर भी नाले में बाढ़ आने से खतरा मंडराने लगा है। लोगों ने बताया कि 3 महीने पूर्व हनुमान कमेटी बिलावर की ओर से शिला की ओर जाने वाले रास्ते और सराय के संरक्षण के लिए कंक्रीट का काम शुरू किया गया था, लेकिन बाढ़ नियंत्रण विभाग की ओर से काम को बंद करवा दिया गया था। इस दौरान संबंधित विभाग से आश्वासन मिला था कि सरकार की ओर से जल्द सुरक्षा दीवार लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। लेकिन आज तक संबंधित विभाग की ओर से नाज नाले के पास सीढ़ियों के रास्ते और सराय के संरक्षण के लिए कुछ नहीं किया गया। लोगों ने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द बिलावर कस्बे से हनुमान शिला की ओर जाने वाले रास्ते के संरक्षण के लिए काम शुरू कर सुरक्षा दीवार लगाई जाए, जिससे सराय और रास्ते को बाढ़ से बचाया जा सके। इस संबंध में बाढ़ नियंत्रण विभाग बिलावर के एईई गौरव जंगराल ने बताया कि यूटी केपेक्स बजट के तहत हनुमान शिला के पास के इलाके के संरक्षण के लिए 15 लाख रुपये जारी किए गए हैं। संरक्षण कार्य का टेंडर लगने के बाद ठेकेदार को काम आवंटित किया जा चुका है। एक सप्ताह के भीतर शीला के पास संरक्षण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed