फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua Women blocked road in protest against illegal parking

कठुआ: अज्ञात वाहन ने वृद्धा को मारी टक्कर, महिलाओं का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

Mon, 07 Nov 2022 12:17 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Mon, 07 Nov 2022 12:17 PM IST
सार

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सड़क पर होने वाली व्यवसायिक वाहनों की अवैध पार्किंग के चलते सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं पड़ते और अक्सर लोग हादसे का शिकार होते हैं।

विज्ञापन
kathua Women blocked road in protest against illegal parking
सड़क किनारे होने वाली अवैध पार्किंग के विरोध में कठुआ-चन्नग्रां मार्ग जाम करती महिलाएं। संवाद - फोटो : KATHUA

विस्तार

कठुआ-चन्नग्रां मार्ग पर वार्ड नंबर 17 के पास अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारे जाने से एक 60 वर्षीय वृद्धा के घायल हो जाने के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। इस दौरान महिलाओं ने इस घटना के लिए मार्ग पर होने वाली व्यवसायिक वाहनों की अवैध पार्किंग को जिम्मेदार ठहराते हुए उसे तुरंत हटाए जाने की मांग करते हुए सड़क जाम कर दिया। इसकी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची कठुआ थाना पुलिस ने वहां होने वाली अवैध पार्किंग को हटाए जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद महिलाएं सड़क से हट गई। इस दौरान करीब एक घंटे तक सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग रही।
विज्ञापन


प्रदर्शन में शामिल पिंकी देवी ने बताया कि रविवार को सुबह उनकी सासू मां सड़क को पार कर रही थी। इस दौरान सड़क से गुजर रहे किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। उन्होंने कहा कि सड़क पर होने वाली व्यवसायिक वाहनों की अवैध पार्किंग के चलते सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं पड़ते और अक्सर लोग हादसे का शिकार होते हैं। पार्किंग करने वालों को जब मना किया जाता है तो वह अनसुना कर देते हैं। ऐसे में मजबूर होकर लोगों को सड़क जाम करना पड़ा है।
विज्ञापन


प्रदर्शन में शामिल आशा रानी ने कहा कि सड़क पर जिस तरह से भारी भरकम व्यवसायिक वाहनों को पार कर दिया जाता है। उससे गली से निकलने वाले लोगों को सड़क पर कौन सा वाहन आ रहा है कुछ भी नहीं दिखाई देता है। ऐसे में सड़क हादसे का लोग शिकार होते हैं। इस ओर न तो पुलिस ध्यान देती है और न ही कोई विभाग कोई कार्यवाही करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विभागों की अकर्मण्यता के चलते आज उन्हें सड़क पर उतर कर इसके खिलाफ प्रदर्शन किया है। अगर इसके बाद भी यहां पर इसी तरह से अवैध पार्किंग होती रही तो वह लोग चुप नहीं बैठेंगे। प्रदर्शन में सुनीता देवी, ज्योति बाला, शालू देवी, सत्या देवी आदि उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed