{"_id":"684b2a82a257530e620c5a1f","slug":"kathua-cricket-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-120974-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: सनी इलेवन और होट इलेवन ने जीते मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: सनी इलेवन और होट इलेवन ने जीते मुकाबले
Fri, 13 Jun 2025 12:59 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Fri, 13 Jun 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
कठुआ। शहर से सटे जंगलोट गांव के मैदान में जंगलोट प्रीमियर लीग नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। देर रात होने वाले इन मुकाबलाें को देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मैदान में उमड़ रहे हैं। इस प्रतियोगिता में बुधवार रात दो मुकाबले हुए, जिनमें होट इलेवन और सन्नी इलेवन की टीमों ने जीत दर्ज की।
बुधवार रात पहला मुकाबला होट इलेवन और ठुनून इलेवन के बीच खेला गया। इसमें टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी होट इलेवन की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 76 रन बनाए। 77 रन का लक्ष्य हासिल करने के लिए उतरी ठुनून इलेवन की टीम 68 रनों पर ही ढेर हो गई। इस कारण होट इलेवन की टीम ने नौ रनों से मुकाबला जीत लिया।
प्रतियोगिता के तहत दूसरा मैच सनी इलेवन और मढ़ीन इलेवन के बीच खेला गया। इसमें सनी इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम के बल्लेबाजों ने धुआंधार बल्लेबाजी कर निर्धारित 10 ओवर में 130 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। 131 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मढ़ीन इलेवन की टीम मात्र 71 रनों में पर ही सिमट गई। इस कारण सनी इलेवन ने 60 रनों के बड़े अंतर से मैच जीत लिया।