{"_id":"6574c0ce29593a3f7500a1f6","slug":"kathua-basoli-sports-cricket-kathua-news-c-201-1-knt1007-5137-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: जीडीसी बसोहली ने 19 रन से जीता मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: जीडीसी बसोहली ने 19 रन से जीता मुकाबला
Sun, 10 Dec 2023 01:02 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sun, 10 Dec 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
बेस्ट इलेवन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता का चौथा दिन
संवाद न्यूज एजेंसी
बसोहली। बेस्ट ईलेवन की तरफ से मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल बसोहली के मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। शनिवार को चौथे दिन एक मुकाबला खेला गया। इसमें जीडीसी बसोहली ने सुशील क्रिकेट क्लब की टीम को 19 रन से हरा कर अगले दौर में प्रवेश किया।
टॉस जीतकर जीडीसी बसोहली की टीम ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। निर्धारित 15 ओवर में 113 रन बनाते हुए जीत के लिए 114 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य हासिल करने उतरी सुशील क्रिकेट क्लब की टीम 15 ओवर में मात्र 94 रन ही बना पाई। इसके साथ ही 19 रन से मैच हार गई। 38 रन और दो विकेट लेने बाले जीडीसी बसोहली टीम के खिलाड़ी विजय को मैन ऑफ द मैच के अवार्ड से सम्मानित किया गया। आयोजक विशाल ने बताया कि रविवार को दो मुकाबले खेले जाएंगे। काफी संख्या में दर्शकों ने मैच का लुत्फ उठाया है।