फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua, basoli, dhar mahanpur, atm, demand

Kathua News: धार महानपुर में एटीएम सुविधा की दरकार, व्यवस्था करे सरकार

Wed, 08 Nov 2023 02:38 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Wed, 08 Nov 2023 02:38 AM IST
विज्ञापन
kathua, basoli, dhar mahanpur, atm, demand
छह पंचायतों की करीब तीस हजार आबादी तीस किमी दूर बसोहली जाने को मजबूर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बसोहली। डिजिटल युग के समय में कई ग्रामीण इलाके सुविधाओं से वंचित हैं। धार महानपुर ब्लॉक में आज भी एटीएम सुविधा की दरकार है, जिस कारण छह पंचायतों की करीब तीस हजार की आबादी दिक्कतों का सामना करने के लिए मजबूर है। इस संबंध में लोग कई बार मांग उठा चुके हैं, लेकिन आजतक सुविधा नहीं मिल सकी है।

धार महानपुर के लोग पैसे निकालने के लिए करीब 30 किलोमीटर तक का सफर कर बसोहली से एटीएम की सुविधा लेने के लिए मजबूर हैं। स्थानीय सदानंद शर्मा, अर्जुन सिंह, मोहन सलारिया और विक्रांत सिंह ठाकुर आदि ने बताया कि इस इलाके में न तो बैंक है और न ही एटीएम सुविधा है। लिहाजा पैसे की निकासी सहित बैंक से संबंधित कार्याें के लिए लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। धार महानपुर से लेकर बसोहली तक करीब 30 किलोमीटर का क्षेत्रफल है और छह पंचायतों की करीब तीस हजार आबादी बैंक और एटीएम सुविधा की राह देख रही है। पैसे की निकासी के लिए बसोहली में एटीएम मशीनों के बाहर घंटों कतारों में भी खड़ा रहना पड़ता है। सुविधा की मांग के लिए कई बार अधिकारियों और नेताओं से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन आजतक कोई पहल नहीं की गई है। ग्रामीणों ने उप राज्यपाल से धार महानपुर में एटीएम खोलने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed