फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   katha

तर्क वितर्क छोड़कर श्रेष्ठ कामों में मन लगाइए

विज्ञापन
katha
बसोहली। बसोहली के रामलीला मैदान में शिव महापुराण कथा मंगलवार से शुरू हो गई है। यह कथा 16 नवंबर तक चलेगी। इसमें संत सुभाष शास्त्री महाराज कथा और प्रवचन के माध्यम से संगत को निहाल करेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान संगत में सुभाष शास्त्री ने कहा कि आप कर्म शब्द की व्याख्या किस्मत से करते हो। वास्तव में कर्म का अर्थ है कर्मशील रहना। मानव को परिश्रम करना ही पड़ता है। संसार को गतिमान रखते हुए प्रभु ने सूर्य, चंद्र, नदियां और वायु आदि का क्रम रखा हुआ है। हर कोई अपनी-अपनी गति से चलायमान है और संसार आदिकाल से चला जा रहा है। इसमें किसी ने भी अपने कर्म को तोड़ने का प्रयास नहीं किया, इसीलिए संसार की हर गतिविधियां चल रही हैं।
विज्ञापन

सुभाष शास्त्री ने संगत से कहा कि प्रभु सदैव हमारे साथ रहते हैं। उनकी कृपा सदैव हम पर रहती है, लेकिन जीवन में कुछ भी बिना परिश्रम के नहीं मिलता। अत: व्यर्थ के तर्क वितर्क छोड़कर श्रेष्ठ कामों में मन लगाइए। श्रेष्ठ कर्म करने वाले उधमशील और कर्मशील बनें। एक बात अच्छी तरह से जान लें कि किस्मत कर्मों का फल होता है, लेकिन किस्मत का बहाना बनाकर आप कर्मों का अर्थात परिश्रम के बिना कुछ कमा नहीं सकते। भगवान का संदेश है कि यदि खेत में हल मुसल भी चलाना होता है तो उसके लिए भी मेहनत करनी पड़ती है। श्रेष्ठ कर्म और मेहनत करते हुए आगे बढ़ें। सफलता जरूर साथ देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed