फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Janta darbar

जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं

विज्ञापन
Janta darbar
बसोहली में लोगों की समस्या सुनते डीसी राहुल यादव, संवाद। - फोटो : KATHUA
बसोहली। लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में बुधवार को आयोजित जनता दरबार में उपायुक्त कठुआ राहुल यादव और जिला विकास परिषद के अध्यक्ष महान सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान एसएसपी कठुआ आरसी कोतवाल, बीडीसी अध्यक्ष महानपुर बसोहली, म्यूूनिसिपल कमेटी के प्रधान, एडीसी, तहसीलदार, उपजिला स्तर के सभी अधिकारी, पंच, सरपंच, वार्ड सदस्य, आदि उपस्थित रहे। उपायुक्त के सामने लोगों ने बिजली, पानी, सड़क, हैंडपंप की मरम्मत, डॉक्टरों की कमी, स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी, आदि समस्याओं को रखा।
विज्ञापन

वरिष्ठ नागरिक शिवकुमार पाधा ने बसोहली में एयर एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, बीएसएनएल की सेवा को बहाल करने, हायर सेकेंडरी स्कूल हट्ट व प्लासी में प्रवक्ताओं की कमी, आदि को पूरा करने की मांग की। एसएसपी आरसी कोतबाल ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक पानी पहुंचाना सरकार का लक्ष्य है। बसोहली पुलिस स्नातक विद्यार्थियों को बेल्ट फोर्स में भर्ती के लिए प्रशिक्षण दे रही है, जो केवल जम्मू कश्मीर में पहली बार हो रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य बेरोजगारी को खत्म करना और युवाओं को नशे से दूर रखना है।
विज्ञापन

राहुल यादव ने कहा कि पीएमजीएसवाई की सड़कों का चौथे चरण का काम चल रहा है। साथ ही, जल जीवन मिशन का तीसरा चरण चल रहा है। पंचायतों को 75 करोड़ रुपये का फंड आवंटित किया गया है, जो पंचायतों के पंचों और सरपंचों के जरिए पंचायतों में खर्च होंगे। बडे़ विकास कार्य कराने के लिए उच्च अधिकारियों को लिखा जाएगा। जबकि, छोटे मोटे विकास कार्य पंचायतों के जरिए होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महान सिंह ने कहा कि बसोहली को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा रहा है। प्रयास है कि हर एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दो डॉक्टर तैनात हों। स्वास्थ्य विभाग कोरोना काल में एक अहम रोल निभा रहा है। जंदरोटा, प्लासी, पलाख, घघरोड, पलाही में पांच वाटर सप्लाई स्कीमों का काम जल्द पूरा कर लिया जाएगा, जिससे इलाके में पेयजल समस्या का समाधान होगा। धार महानपुर में जल्द ग्रिड स्टेशन बनकर तैयार होगा। और, बसोहली में पश्मीना व चित्रकला केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। हथकरघा विभाग दो करोड़ की लागत से दो कला केंद्रों की इमारतों का निर्माण करेगा। जिन इलाकों में तारकोल डालने का काम शेष है, मौसम ठीक होने के बाद वहां भी काम शुरू कर दिया जाएगा।

बसोहली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डीसी के समक्ष समस्याएं उठाती महिला, संवाद।

बसोहली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डीसी के समक्ष समस्याएं उठाती महिला, संवाद।- फोटो : KATHUA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed