{"_id":"62f56a5c0d49005c5a244cf2","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-jmu2658190106","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायरल ऑडियो में पीएम, गृहमंत्री को कहे अपशब्द, भाजपा ने नोटिस भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायरल ऑडियो में पीएम, गृहमंत्री को कहे अपशब्द, भाजपा ने नोटिस भेजा
विज्ञापन
कठुआ। भाजपा नेता व नगर परिषद कठुआ के अध्यक्ष नरेश शर्मा विवादों में आ गए हैं। कथित रूप से एक ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुई है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ अपशब्द कहे गए हैं। यह आवाज नरेश शर्मा की बताई जा रही है। इसका संज्ञान लेते हुए भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है। अनुशासन समिति ने चौबीस घंटे में वायरल ऑडियो क्लिप पर जवाब देने को कहा है।
सूत्रों के मुताबिक यह ऑडियो हाल के दिनों का है, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद की वायरल हुई एक विडियो क्लिप का हवाला देकर बातचीत सामने आई है। इसमे कई बार आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग हुआ बताया गया है। ऐसे में मामला भाजपा के लिए भी गले की फांस बन गया है। सूत्रों के अनुसार इसका कड़ा संज्ञान लेते हुए शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश के शीर्ष पदाधिकारी भी कठुआ पहुंच रहे हैं। यहां वे मामले की पूरी जानकारी स्थानीय नेताओं और पदाधिकारियों से लेंगे। इससे पहले भी नगर परिषद अध्यक्ष पर भाजपा के ही पार्षदों की ओर से इसी तरह से आरोप लगाए गए थे। पार्टी की ओर से मामले का संज्ञान लिए जाने की पुष्टि भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल महाजन ने की। उन्होंने कहा कि वायरल ऑडियो क्लिप मामले में नगर परिषद अध्यक्ष नरेश शर्मा से जवाब तलब किया गया है। चौबीस घंटे के भीतर वे पार्टी को अपना जवाब सौंपेंगे।
अध्यक्ष ने कहा, ऑडियो एडिट किया, विरोधियों की साजिश
कठुआ। नगर परिषद के अध्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा कि वायरल ऑडियो क्लिप को एडिट किया गया है। यह गलत ऑडियो है। यह उन लोगों की साजिश है जो तीन साल से अध्यक्ष बनना चाहतेे हैं। नरेश शर्मा ने कहा कि यह क्लिप उन्हीं लोगों की ओर से एडिट की गई है।
विज्ञापन
नरेश शर्मा ने साफ किया है कि ऑडियो क्लिप में उनकी आवाज नहीं है। कहा कि प्रधानमंत्री हमारे नेता हैं, उनको गाली निकालना पाप की बात है। शर्मा ने कहा कि वे आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाएंगे। उन्होंने पार्टी की ओर से जारी नोटिस पर अनभिक्षता जताई।