फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: जून तक तैयार होगा बसोहली मुंसिफ कोर्ट भवन, निर्माण कार्य अंतिम चरण में

Sat, 04 Apr 2026 01:34 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sat, 04 Apr 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir news
न्यायाधीश का आवासीय क्वार्टर व वकीलों के चैंबर भी शामिल
विज्ञापन

ढांचागत निर्माण पूरा, इमारतों के बिजली फिटिंग और एप्रोच मार्ग का काम बाकी

संवाद न्यूज एजेंसीकठुआ। बसोहली में निर्माणाधीन मुंसिफ कोर्ट भवन, न्यायाधीश का आवासीय क्वार्टर और वकीलों के चैंबर का काम अंतिम चरण में पहुंच चुका है। यह परियोजना अपनी तय समयसीमा से पीछे चल रही है लेकिन अधिकारियों के अनुसार जून माह तक भवन पूरी तरह तैयार कर लिया जाएगा।
कोर्ट भवन का ढांचागत निर्माण पूरा हो चुका है और अब बिजली की फिटिंग सहित अन्य छोटे-मोट कार्य ही शेष बचे है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मुंसिफ कोर्ट भवन के अलावा अन्य सुविधाएं लगभग 6 करोड़ की राशि से तैयार हो रही है। सभी प्रमुख ढांचागत निर्माण कार्य लगभग पूरे हो चुके हैं। अब केवल बिजली फिटिंग, आंतरिक साज-सज्जा और परिसर में बनी तीन अलग-अलग इमारतों तक पहुंचने के लिए एप्रोच मार्ग का निर्माण कार्य शेष बचा है जिसे तेजी से पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि निर्माण कार्य की जिम्मेदारी वित्तीय वर्ष 2021-22 में लोक निर्माण विभाग को सौंपी गई थी। नई एक मंजिला इमारत में मुंसिफ न्यायाधीश के लिए एक कोर्ट रूम, अधिवक्ताओं के लिए बार रूम, पुस्तकालय, लिटिगेट रूम, स्ट्रांग रूम, सभागार हॉल के साथ-साथ मालखाना, सुरक्षा गार्ड कक्ष, मीटिंग हॉल, लॉकअप रूम और अभियोजन पक्ष के कार्यालय की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं के लिए छह चैंबर और न्यायाधीश के लिए एक 2-बीएचके आवासीय क्वार्टर का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------------

कोट
कोर्ट परिसर में तैयार की जा रही सारी सुविधा का ढांचागत निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। सिर्फ बिजली की फिटिंग और नई तैयार इमारतों के लिए एप्रोच मार्ग बनाना बाकी है। बिजली फिटिंग के लिए एक से दो महीने का समय लग सकता है। इसके बाद तैयार भवन को औपचारिक रूप से विधि विभाग को सौंप दिया जाएगा।
- कनव बाली, कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed