{"_id":"699dff7452e4f592bd07799b","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-129413-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: बेरोजगार युवाओं को उद्यम स्थापित करने के लिए प्रेरित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: बेरोजगार युवाओं को उद्यम स्थापित करने के लिए प्रेरित किया
Wed, 25 Feb 2026 01:13 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Wed, 25 Feb 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
आईटीआई बनी में एमएसएमई पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते वक्ता। विज्ञप्ति
आईटीआई बनी में उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) के क्षेत्रीय कार्यालय एमएसएमई-डेवलपमेंट एंड फेसिलिटेशन ऑफिस जम्मू ने जिला कठुआ के राजकीय आईटीआई बनी में उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इसका उद्देश्य शिक्षित बेरोजगार युवाओं और पीएम विश्वकर्मा कारीगरों को ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यम स्थापित करने के लिए प्रेरित करना और स्वरोजगार और आर्थिक विकास को बढ़ावा देना था।
युवा प्रोफेशनल, एमएसएमई-डीएफओ जम्मू शाहिद हुसैन वानी ने प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में उद्यमिता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं से विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया। सहायक निदेशक एमएसएमई देवेंद्र कुमार त्यागी ने मंत्रालय की प्रमुख योजनाओं पर विस्तृत प्रस्तुति दी और लाभ, पात्रता मानदंड और आवेदन प्रक्रिया समझाई। अधीक्षक, सरकारी आईटीआई बनी राकेश कुमार ने नवाचार, कौशल विकास और सक्रिय सोच को टिकाऊ उद्यम स्थापित करने के लिए आवश्यक बताया। जिला उद्योग केंद्र कठुआ के प्रतिनिधि विश्व प्रताप सिंह, ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम और अन्य केंद्र शासित प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी, साथ ही सब्सिडी, प्रोत्साहन और वित्तीय सहायता पर प्रकाश डाला। जे एंड के एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट के प्रतिनिधि धीरज हंडू,ने जम्मू-कश्मीर स्टार्टअप नीति, मेंटरशिप, इनक्यूबेशन सुविधाओं और फंडिंग विकल्पों की जानकारी दी। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (एसबीआई), कठुआ के प्रतिनिधि अशोक कुमार ने वित्तीय समावेशन और बैंकिंग उत्पादों पर सत्र लिया जिसमें विभिन्न ऋण सुविधाओं और वित्तीय साक्षरता उपायों की जानकारी दी। कार्यक्रम में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें पीएम विश्वकर्मा कारीगर और आईटीआई विद्यार्थी शामिल थे।