{"_id":"68376fd09064eb1a890d9da2","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-120525-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी सम्मानित
Thu, 29 May 2025 01:49 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Thu, 29 May 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल पल्लन में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते मुख्य शिक्षा अ
- फोटो : गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल पल्लन में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते मुख्य शिक्षा अधिकारी मंगत राम शर्मा।
बिलावर। गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल पल्लन के प्रांगण में बुधवार को उत्सवमय माहौल रहा। यहां मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) मंगत राम शर्मा ने जेके बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित किया।
समारोह के दौरान सीईओ शर्मा ने विद्यार्थियों को ट्रॉफी और प्रशंसा प्रमाणपत्र प्रदान किए। उन्होंने कहा कि आज हम उन विद्यार्थियों को सम्मानित कर रहे हैं जिन्होंने अथक परिश्रम और दृढ़ संकल्प से अपने सपनों को साकार किया है। सफलता केवल संयोग से नहीं मिलती, यह लगातार प्रयास और समर्पण का परिणाम होती है। आप सभी ने यह सिद्ध कर दिया है कि लक्ष्य प्राप्त करने के लिए सही दिशा में मेहनत करना जरूरी है।
विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए सीईओ शर्मा ने कहा कि यह उपलब्धि केवल विद्यार्थियों की नहीं, बल्कि उनके माता-पिता, शिक्षकों और पूरे विद्यालय परिवार की भी है। उन्होंने विद्यालय के प्रधानाचार्य और शिक्षकों को धन्यवाद दिया, जिनके मार्गदर्शन और सहयोग से विद्यार्थियों ने यह मुकाम हासिल किया।
विज्ञापन
सीईओ शर्मा ने विद्यार्थियों से कहा कि आज आपने जो सफलता प्राप्त की है, यह केवल शुरुआत है। आने वाले समय में आपके सामने और भी बड़े लक्ष्य होंगे। कठिनाइयों से घबराने के बजाय उनसे सीखने और बढ़ने का प्रयास करें। प्रधानाचार्य महेंद्र जलमेरिया भी माैजूद रहे।
सरकारी हाईस्कूल चड़वाल के छात्रों को सम्मानित किया
हीरानगर। बोर्ड से घोषित 10वीं कक्षा के परिणाम में 85 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले सरकारी हाईस्कूल चड़वाल के छात्रों को बुधवार को सम्मानित किया गया। स्थानीय पूर्व सरपंच सीमांत शर्मा और कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने स्कूल के करीब सात विद्यार्थियों को शिक्षा सामग्री देकर उनकी हौसला अफजाई की। पूर्व सरपंच सीमांत ने कहा कि इस स्कूल के विद्यार्थियों ने 10वीं कक्षा के परिणाम में अच्छे अंक पाकर स्कूल और अपने परिवार का नाम रोशन किया है। इसलिए वह स्कूल में पढ़ रहे अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणा स्रोत बने हैं। स्कूल का मौजूदा स्टाफ बच्चों की शिक्षा के प्रति बेहद गंभीरता से सराहनीय काम कर रहा है। विद्यार्थियों की हौसला अफजाई के लिए स्कूल स्टाफ ने भी पूर्व सरपंच का आभार व्यक्त किया। शिक्षा सामग्री के साथ ही बच्चों को मिठाई भी बांटी गई। इस दाैरान भाजपा कंडी मंडल अध्यक्ष सोमराज शर्मा, अजय कुमार, गुरुदेव शर्मा, लालू शर्मा आदि मौजूद रहे।