फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: गांव के मंदिर से नकदी चोरी

Sun, 01 Mar 2026 01:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sun, 01 Mar 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir news
फोरेंसिक टीम ने मंदिर में पहुंचकर किया घटनास्थल का मुआयना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। हीरानगर थाना क्षेत्र के सतूरा गांव स्थित मंदिर में चोरों ने दस्तक देकर हजारों की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद फोरेंसिक टीम मंदिर में पहुंची और घटना स्थल का मुआयना किया। टीम ने कई स्थानों से अंगुलियों के निशान उठाए हैं।
मंदिर में होने वाली चोरी की इस घटना के बारे सेवादार शेषपाल ने बताया कि दोपहर के समय हुई चोरी की इस घटना के वक्त वहां कोई मौजूद नहीं था। इस दौरान चोरों ने वहां लगे तालों को तोड़ दिया और लोहे के ट्रंक में रखे दस हजार रुपये और मोबाइल फोन साथ ले गए। उन्होंने बताया कि मंदिर में चोरी करने के इरादे से घुसे चोरों ने वहां स्थित राम जी के मंदिर और माता के मंदिर में तलाशी ली है लेकिन उन्हें वहां कुछ नहीं मिला है। चोरों की ओर से उठाया गया मोबाइल फोन मंदिर से कुछ देर टूटी हालत में मिला।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मंदिर में इससे पहले भी एक बार चोरी की घटना हो चुकी है। इसके बाद से यहां प्रतिमाओंं के शृंगार के लिए पहनाए जाने वाले आभूषण हटा लिए गए हैं। इन दिनों मंदिर में जीर्णोद्धार का कुछ काम चल रहा है। इसके लिए ट्रंक में पैसे रखे गए थे। अंदेशा है कि चोरों को इसका पता रहा हो और इसीलिए उन्होंने इस चोरी को अंजाम दिया हो। हीरानगर पुलिस ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की तलाश के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed