फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: राष्ट्रीय कराटे चैम्पियनशिप में भाग लेकर लौटी शाहीना को सम्मानित किया

विज्ञापन
jammu kashmir news
कठुआ। बारामती में आयोजित अंडर-19 राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में जम्मू-कश्मीर का प्रतिनिधित्व कर लौटी गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा शाहीना अख्तर को सम्मानित करने के लिए स्कूल परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षकों ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में सहभागिता दर्ज कराने के लिए बधाई दी। उन्हें भविष्य की तैयारियों को और बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रधानाचार्य ने दसवीं कक्षा की छात्रा को प्रोत्साहित करते हुए उनकी राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में चयन होना शानदार उपलब्धि है। इसके लिए वह सम्मान की हकदार हैं क्योंकि उनके अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। उन्होंने शाहिना को और ऊंचाइयां छूने तथा आगामी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने उनके कठिन परिश्रम और निरंतर प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि शाहिना की सफलता में उनके प्रशिक्षकों और अभिभावकों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने उनकी इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए भविष्य में निरंतर सफलता की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed