{"_id":"67aa6078f947510881008357","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1002-117307-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: पुरानी गलियों, नालियों की परेशानी से जल्द मिलेगा छुटकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: पुरानी गलियों, नालियों की परेशानी से जल्द मिलेगा छुटकारा
विज्ञापन
हीरानगर। हीरानगर कस्बे में टूटी गलियों-नालियों से लोगों को हो रही परेशानी से जल्द छुटकारा मिलने वाला है। बहुत जल्द इनकी मरम्मत का कार्य शुरू होने जा रहा है। वार्ड 1 से लेकर 13 तक करीब दो लाख 18 हजार की राशि से गलियों और नालियों की मरम्मत के साथ-साथ गलियों के टूटे जंगलों की मरम्मत का काम होगा। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो गई है।
पिछले कुछ वर्षों से कस्बे के लोग गलियों, नालियों की मरम्मत की मांग कर रहे हैं। इस बार विधानसभा चुनाव के दौरान भी लोगों ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। लोगों ने कहा, गलियों में टूटी नालियों से बहता पानी बदबू का कारण बन रहा है। टूटी गलियों पर भी चलना मुश्किल हो रहा है। अब लोक निर्माण विभाग की ओर से मरम्मत का कार्य कराया जाएगा।
स्थानीय निवासी एवं हीरानगर डेवलपमेंट फोरम के अध्यक्ष धीरज गुप्ता ने कहा कि लंबे समय से कस्बे की गलियों और नालियों की मरम्मत न होने के कारण आम लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। टूटी नालियों में ब्लॉकेज की वजह से कई बार गंदगी नालियों पर बहती है। इसी के साथ टूटी गलियों के कारण कुछ लोगों को अपने चौपहिया वाहन गालियों के बाहर लगाने पड़ते हैं। मरम्मत कार्य होने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
निकाय समिति के पूर्व पार्षद सुभाष चंद्र लाहोरी ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान भी कस्बे के लोगों ने इस मांग को प्रमुखता से उठाया जिसे मौजूदा विधायक विजय शर्मा ने हल करने का आश्वासन भी दिया था। उनके प्रयासों के बाद कस्बे में मरम्मत कार्य शुरू होने जा रहा है जिसके लिए हम उनका आभार व्यक्त करते हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
कस्बे में बनी पुरानी गलियों और नालियों की कई वर्षों से मरम्मत न होने के कारण आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके समाधान के लिए प्रयास किया गया जिसके बाद पहले चरण में करीब दो लाख 18 हजार रुपए मंजूर हुए हैं। टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो गई है जल्द मरम्मत कार्य भी शुरू हो जाएगा।
-विजय शर्मा, विधायक।