{"_id":"6aecc4fe95f0b3018307e852","slug":"jammu-and-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-138204-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: पुलिस ने चोरी की चार वारदातों का किया खुलासा, 17.50 लाख का माल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: पुलिस ने चोरी की चार वारदातों का किया खुलासा, 17.50 लाख का माल बरामद
विज्ञापन
कुख्यात चोर समेत 10 आरोपी गिरफ्तार, सोने-चांदी के आभूषण और स्कूटी बरामद
13 आपराधिक मामलों में शामिल हिस्ट्रीशीटर पर पीएसए लगाने की तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। पुलिस ने चोरी की चार वारदातों का खुलासा किया है। पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर और एक स्वर्णकार सहित दस आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर लगभग 17.50 लाख का चोरी का माल बरामद किया गया है। इसमें 113 ग्राम सोने के आभूषण, 52 ग्राम चांदी के गहने और एक स्कूटी शामिल है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहिता शर्मा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि सुलझाए गए चार मामलों में दो कठुआ थाना क्षेत्र के हैं। एक-एक मामला बिलावर और हीरानगर क्षेत्र का है। इनमें से तीन घटनाएं अगस्त माह में हुई थीं, जबकि एक मई माह की थी। गिरफ्तार आरोपियों में एक कुख्यात चोर भी शामिल है, जिसके खिलाफ 13 आपराधिक मामले दर्ज हैं। उस पर पब्लिक सेफ्टी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। एसएसपी ने कहा कि चोरी और संपत्ति संबंधी अपराधों में शामिल तत्वों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने पुलिस टीमों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पेशेवर जांच और तकनीकी साक्ष्यों से इन मामलों को सुलझाने में सफलता मिली है।
ठानून गांव चोरी: हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
पहला मामला 31 अगस्त को कठुआ के ठानून गांव में सामने आया था। शिकायतकर्ता गुरदीप सिंह के घर से नकदी, सोने के आभूषण और एक स्कूटी चोरी हुई थी। पुलिस ने महबूब अख्तर को गिरफ्तार किया। वह डोडला, बसोहली का निवासी है और वर्तमान में जम्मू में रह रहा था। उसकी निशानदेही पर 36.65 ग्राम सोने के आभूषण और चोरी हुई स्कूटी बरामद की गई।
विज्ञापन
पटयारी में चोरी के मामले में चार आरोपी पकड़े
दूसरा मामला आठ मई को पटयारी क्षेत्र में दर्ज हुआ था। उर्मिला देवी के घर से सोने और चांदी के आभूषण चोरी हुए थे। पुलिस ने कन्हैया कुमार, इमरान उर्फ बिल्ला, सुशील कुमार और स्वर्णकार विशाल लूथरा को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से करीब छह लाख के 40 ग्राम सोने और 52 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद हुए। जांच में चोरी के जेवरों को ठिकाने लगाने में स्वर्णकार की भूमिका सामने आई।
बिलावर और हीरानगर के मामले भी सुलझे
बिलावर के धर्मकोट क्षेत्र में राजेश कुमार के घर से सोने के आभूषण चोरी हुए थे। पुलिस ने यशपाल को गिरफ्तार कर 10.93 ग्राम सोने के आभूषण बरामद किए, जिनकी कीमत करीब 2.20 लाख है। हीरानगर के कट्टल ब्राह्मणा क्षेत्र में सैफू के घर हुई चोरी का मामला भी सुलझाया गया। पुलिस ने गुलाम अहमद शाह, एजाज अहमद शाह, रियाज अहमद शाह और अनायत उल्लाह लोन को गिरफ्तार किया। इनकी निशानदेही पर करीब 2.22 तोले सोने के आभूषण बरामद हुए, जिनकी कीमत लगभग 4.30 लाख है।