Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu and kashmir news

Kathua News: धनतेरस को सजे बाजार, आज होगी धनवर्षा

विज्ञापन
jammu and kashmir news
सोने-चांदी के आभूषणों से लेकर बर्तनों, इलेक्ट्रॉनिक्स और सजावटी सामान की दुकानों पर दिख रही रौनक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। धनतेरस से भाईदूज तक चलने वाले पांच दिवसीय दीपोत्सव का आगाज शुक्रवार से होगा। त्योहारी सीजन को लेकर शहर के बाजारों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। धनतेरस की पूर्व संध्या पर बाजारों में रौनक देखने को मिली। दुकानदारों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया। हालांकि, सभी दुकानदारों की नजरें धनतेरस पर होने वाली खरीदारी पर टिकी हैं।
शहर के सराफा बाजार से लेकर बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, कपड़ा और सजावटी सामान की दुकानों पर विशेष तैयारियां की गई हैं। धनतेरस पर सोने-चांदी के आभूषणों, सिक्कों और पारंपरिक बर्तनों की खरीदारी को शुभ माना जाता है। ऐसे में सराफा और बर्तन कारोबारियों को इस दिन अच्छी बिक्री की उम्मीद है। वहीं, इलेक्ट्रॉनिक्स और वाहन विक्रेताओं को भी त्योहारी सीजन में ग्राहकों की संख्या बढ़ने की आस है।
विज्ञापन


सोने-चांदी की कीमतों का खरीदारी पर असर

इस बार सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच सराफा कारोबारियों की नजर ग्राहकों के रुख पर रहेगी। कारोबारियों के अनुसार, ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से आभूषण, चांदी के सिक्के और अन्य सामान खरीदने को प्राथमिकता दे रहे हैं। बाजार में सोने-चांदी की मौजूदा कीमतों और पिछले साल की तुलना में कारोबार में संभावित बदलाव को लेकर भी चर्चा है। कारोबारी भी तरह-तरह की स्कीमों से ग्राहकाें को आकर्षित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय बाजारों में खरीदारी को लेकर उत्साह

दीपावली को लेकर घरों को सजाने के लिए रंग-बिरंगी लड़ियां, मिट्टी के दीये, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, सजावटी सामान और पूजन सामग्री की दुकानें भी सज गई हैं। मिठाई विक्रेताओं ने भी त्योहार को देखते हुए तैयारियां शुरू कर दी हैं। बाजार में ग्राहकों की आवाजाही और खरीदारी के रुझान के आधार पर दुकानदारों को इस बार बेहतर कारोबार की उम्मीद है। दुकानदारों को धनतेरस, छोटी दीपावली, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज पर बाजारों में खरीदारी का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।



त्योहारी सीजन में होने वाले कारोबार का इंतजार पूरे सर्राफा बाजार को है, लेकिन मौजूदा समय में सोने-चांदी के भाव में आने वाला उतार-चढ़ाव इसमें एक बड़ी बाधा है। हर दिन वैश्विक बाजार में सोने-चांदी के लगातार बढ़ते-घटते दाम के कारण न तो सराफा बाजार कारोबारी और न ग्राहक सोना-चांदी खरीदने और उससे बनने वाले गहने के बारे में विचार कर पा रहे है। मध्यमवर्गाीय खरीददारी से हिचक रहा है। - नवदीश सहदेव, सराफा कारोबारी
दिवाली पर बर्तन का कारोबार अच्छा होने की उम्मीद है। इस बार पीतल, तांबे और कांसे जैसी धातुओं के दाम में आए उछाल के कारण इस बार स्टील के बर्तन ग्राहकों की पसंद बन रहे है। -विकास गुप्ता, बर्तन विक्रेता

त्योहारी सीजन के दौरान बेहतर कारोबार की उम्मीद है। लोगों ने अपनी पसंद के टीवी, फ्रिज, मोबाइल और अन्य उत्पादों के बारे में जानकारी लेना शुरू कर दिया है। कंपनियों की ओर से विशेष ऑफर दिए गए हैं। इसमें स्क्रैच कार्ड व गिफ्ट के अलावा पुराना सामान देकर नया समान लेने की सहूलियत दे रहे है। - रविकांत शर्मा, इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानदार


पिछले कुछ समय से ऑटोमोबाइल कारोबार काफी सुस्त है। दोपहिया और चारपहिया वाहनों की सितंबर माह से राष्ट्रीय स्तर पर बिक्री के आंकड़े इसका सबूत हैं। त्योहारी सीजन में अच्छी बिक्री की उम्मीद है। बीते चार दिनों से अपने पसंद की गाड़ी लेने वालों की आमद शुरू हो गई। शाम लाल, ऑटोमोबाइल कारोबारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed