{"_id":"6aeb8183fdb91a3a0409f04a","slug":"jammu-and-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-138172-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: पिता की लाचारी बेटे के इलाज में बन रही बाधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: पिता की लाचारी बेटे के इलाज में बन रही बाधा
विज्ञापन
बीते साल इमारत गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे 20 वर्षीय नीरज
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। दिल्ली में इमारत गिरने से गंभीर रूप से घायल हुआ युवक एक साल बाद भी बिस्तर पर हैं। उसने दिल्ली के एम्स ट्रॉमा सेंटर में 55 दिनों तक मौत से जंग लड़ी थी। अब पिता बेटे के आगे के इलाज के लिए आर्थिक तंगी और लाचारी से जूझ रहे हैं। परिवार ने जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
उच्च शिक्षा हासिल कर परिवार की तकदीर बदलने का सपना लेकर 20 वर्षीय नीरज बावा पुत्र दुर्गा दास दिल्ली गए थे। बीते साल छह सितंबर को दिल्ली के सत्य निकेतन में खाना खाते वक्त अचानक एक इमारत भरभराकर गिर गई थी। नीरज मलबे में दब गए और चंद सेकंड में उनकी जिंदगी बदल गई। हादसे के तुरंत बाद उन्हें गंभीर हालत में एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। वहां मौत और जिंदगी के बीच करीब 55 दिनों तक खौफनाक जंग चली थी।
55 दिन लड़ी मौत से जंग
नीरज को बेहद गंभीर हालत में दिल्ली के एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। वहां मौत और जिंदगी के बीच करीब 55 दिनों तक एक खौफनाक जंग चली। अस्पताल के गलियारे में परिजनों ने 22 दिन दुआएं मांगते हुए काटीं। 22वें दिन डॉक्टरों ने बताया कि हालत में सुधार हो रहा है। सर्जरी के जरिये जान तो बचा ली गई, मगर शरीर की टूटी हड्डियां आज भी नीरज को हर पल तड़पा रही हैं। नीरज के पिता दुर्गा दास ने बताया कि बेटे को आईसीयू के भीतर मशीनों से घिरा देखना किसी जीते-जी मरने जैसा था।
विज्ञापन
इलाज के लिए प्रशासन से गुहार
हड्डियों के जटिल ऑर्थोपेडिक उपचार के लिए नीरज को दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया जाना बेहद जरूरी है। मुफलिसी और लाचारी ने इस परिवार के हाथ बांध रखे हैं। पिता दुर्गा दास खुद भी शारीरिक रूप से अशक्त हैं। उनके लिए जवान बेटे की देखभाल करना और दवाइयों का भारी खर्च उठाना एक पहाड़ जैसा साबित हो रहा है। आर्थिक तंगी के कारण आगे का इलाज अधर में लटक गया है। बेबस पिता ने अब जिला प्रशासन और समाज के संवेदनशील लोगों से उम्मीद भरी निगाहें उठाई हैं। उन्होंने जिला उपायुक्त से अपील की है कि उनके बेटे को आगे के इलाज के लिए दिल्ली ले जाने हेतु एंबुलेंस और जरूरी चिकित्सीय संसाधन उपलब्ध कराए जाएं।