{"_id":"6b09deebb4fcaa8de7080dde","slug":"jammu-and-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-138904-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: राजबाग पुलिस ने 20 मवेशियों को करवाया मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: राजबाग पुलिस ने 20 मवेशियों को करवाया मुक्त
विज्ञापन
मवेशी तस्करी का प्रयास विफल, छन्न अरोड़ियां में नाके के दौरान की कार्रवाई, तस्करी में प्रयुक्त वाहन जब्त
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। राजबाग पुलिस ने मवेशियों की तस्करी के प्रयास को नाकाम किया। पुलिस ने इस मामले में तस्करी कर ले जाए जा रहे 20 मवेशियों को मुक्त कराया और तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे एक ट्रक को जब्त किया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, थाना राजबाग की टीम छन्न अरोड़ियां क्षेत्र में नाका लगाकर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पंजाब की ओर से जम्मू-कश्मीर की तरफ आ रहे एक संदिग्ध ट्रक को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें 20 मवेशी लदे हुए मिले। पुलिस ने सभी मवेशियों को मुक्त करवाकर ट्रक को जब्त कर लिया। वाहन चालक मौके से भाग गया। इस संबंध में थाना राजबाग में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े लोगों का पता लगाने के लिए आगे की जांच शुरू कर दी है।