Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu and kashmir news

Kathua News: नगर निकायों में अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण की प्रक्रिया तेज

विज्ञापन
jammu and kashmir news
- एक दशक से नियमितीकरण की मांग कर रहे सफाई कर्मचारियों ने सरकार की पहल का किया स्वागत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। सरकार ने नगर निकायों में वर्षों से कार्यरत अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण की प्रक्रिया को तेज कर दिया है। आवास एवं शहरी विकास विभाग ने पात्र कर्मचारियों के मामलों की जांच और छंटनी के लिए जम्मू और कश्मीर संभाग में अलग-अलग सशक्त समितियों का गठन किया है। सरकार की इस पहल का नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने स्वागत किया है।
विभाग ने 26 नवंबर को आदेश जारी किया है। इसके तहत नगर निकायों में कार्यरत पात्र कैजुअल लेबरर्स, कंटीजेंट पेड वर्कर्स, कंसोलिडेटेड वर्कर्स और इसी श्रेणी के अन्य कर्मचारियों के नियमितीकरण से जुड़े मामलों की जांच की जाएगी। जम्मू संभाग के लिए गठित समिति की अध्यक्षता निदेशक अर्बन लोकल बॉडीज जम्मू करेंगे, जबकि उपनिदेशक (प्रशासन) सदस्य सचिव होंगे। इसी तरह कश्मीर संभाग की समिति की अध्यक्षता निदेशक अर्बन लोकल बॉडीज कश्मीर करेंगे और संबंधित उपनिदेशक (प्रशासन) सदस्य सचिव होंगे। इन समितियों में आवास एवं शहरी विकास विभाग के प्रतिनिधि, उप विधि परामर्शदाता, उपनिदेशक (ईएंडएस) और लेखा अधिकारी को सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन

नगर परिषद सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान शाका शुभ ने बताया कि उनके साथी सफाई कर्मचारी करीब एक दशक से नियमितीकरण की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। शाका शुभ ने उम्मीद जताई कि सरकार पात्र कर्मचारियों को जल्द नियमित करने की दिशा में आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी से नियमितीकरण संभव
समितियां कर्मचारियों की नियुक्ति, पात्रता, सेवा की निरंतरता और संबंधित दस्तावेज का सत्यापन करेंगी। नियमितीकरण के लिए जम्मू नगर निगम और श्रीनगर नगर निगम के वर्ष 2014 के चतुर्थ श्रेणी (विशेष प्रावधान) सेवा विनियमों को आधार बनाया जाएगा। इनमें निर्धारित सिद्धांतों और पात्रता शर्तों का पालन किया जाएगा। समिति की सिफारिश और निर्धारित पात्रता पूरी होने के बाद ही सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी से नियमितीकरण संभव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed