Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu and kashmir news

Kathua News: लोकनृत्य और संगीत से दिया जनजातीय संस्कृति का संदेश

विज्ञापन
jammu and kashmir news
हायर सेकेंडरी स्कूल नगरी परोल में बिरसा मुंडा की जयंती धूमधाम से मनाई गई
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। हायर सेकेंडरी स्कूल नगरी परोल में भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पारंपरिक लोक नृत्य और लोक संगीत प्रस्तुत किए। इन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से जनजातीय विरासत और संस्कृति को प्रदर्शित किया गया। मुख्य शिक्षा अधिकारी कठुआ केवल कृष्ण के दिशा-निर्देशन में यह आयोजन हुआ।
प्रधानाचार्य मंगल सिंह ने विद्यार्थियों को भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष और योगदान से अवगत कराया। बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवंबर 1875 को झारखंड के उलिहातू गांव में हुआ था। उन्होंने अंग्रेजी शासन और शोषणकारी व्यवस्था के खिलाफ जनजातीय समुदायों को संगठित किया। उन्होंने जल, जंगल, जमीन और जनजातीय अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष किया। उन्होंने उलगुलान आंदोलन का नेतृत्व भी किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि बिरसा मुंडा स्वतंत्रता सेनानी के साथ सामाजिक सुधारक भी थे। उन्होंने समाज को शोषण, भेदभाव और कुरीतियों के खिलाफ जागरूक किया। 25 वर्ष की आयु में 9 जून 1900 को उनका निधन हो गया, पर उनके विचार, साहस और बलिदान आज भी प्रेरणा देते हैं।
विज्ञापन

समानता की भावना को मजबूत करने को किया प्रेरित
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सांस्कृतिक विविधता का सम्मान करने और जनजातीय परंपराओं व लोक कलाओं को संरक्षित करने का संदेश दिया गया। उन्हें अन्याय व भेदभाव के खिलाफ खड़े होने तथा देश की एकता व समानता की भावना मजबूत करने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय के पीस हाउस ने शिक्षिका ज्योति जसरोतिया के समन्वय में कार्यक्रम का आयोजन किया। हाउस प्रभारी राकेश सिंह समेत कई शिक्षकों ने आयोजन में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed