{"_id":"603ea2388ebc3ee95523b128","slug":"invention-kathua-news-jmu230415387","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने आरोपी के मोबाइल फोन जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने आरोपी के मोबाइल फोन जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजे
विज्ञापन
जिला मुख्यालय में तैनात एक महिला कर्मचारी को धमकाने, पीछा करने और आपत्तिजनक संदेश भेजने के मामले में पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए गए युवक की पुलिस रिमांड बढ़ने के बाद जांच तेज हो गई है। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी संजीव जसरोटिया उर्फ रिंकू के मोबाइल फोन को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा। इसमें वॉट्स एप चैट के आधार पर की गई शिकायत में भेजे गए मैसेज की पुष्टि की जाएगी।
एसएसपी कठुआ डॉ शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच गहनता से जारी है। मोबाइल फोन जांच के लिए भेजे हैं। पुलिस ने पीड़ित महिला कर्मचारी के मामा के बयान भी दर्ज किए हैं। ज्ञात रहे कि जिला सचिवालय में तैनात एक महिला कर्मी की ओर से महिला थाने में मामले की शिकायत की गई थी कि आरोपी संजीव कुमार उर्फ रिंकू उसका पीछा करता है और आपत्तिजनक संदेश भेजता है। बात न मानने पर उसे स्थानांतरित करवाने को भी धमकाया था।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बीते शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। शनिवार को पुलिस ने आरोपी संजीव जसरोटिया उर्फ रिंकू को तहसीलदार कठुआ की कोर्ट में पेश किया था, जहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया था।