{"_id":"685c4c45b64412d7f8035ff8","slug":"information-about-welfare-schemes-given-to-tribal-community-kathua-news-c-201-1-knt1008-121362-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: जनजातीय समुदाय को दी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: जनजातीय समुदाय को दी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी
Thu, 26 Jun 2025 12:51 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Thu, 26 Jun 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
धरती आबा अभियान के तहत पंचायत माहीचक में जनजागरूकता व लाभ संतृप्ति वितरण शिविर का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। धरती आबा अभियान 2.0 के तहत ब्लॉक बरनोटी की पंचायत माहीचक में जनजागरूकता और लाभ संतृप्ति वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता डीसी डॉ. राकेश मिन्हास ने की। उन्होंने कहा कि विभागीय स्टॉलों के माध्यम से जनजातीय समुदाय को लक्षित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।
शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने जनसाधारण को योजनाओं की जानकारी दी। मौके पर आधार पंजीकरण, आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड निर्माण, आयुष औषधियों का वितरण जैसी सेवाएं उपलब्ध करवाई गईं।
स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याएं भी डीसी के समक्ष रखीं, जिन पर डॉ. मिन्हास ने समयबद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि धरती आबा अभियान 2.0 कठुआ जिले के चार ब्लॉकों डुग्गन, बनी, बरनोटी और मढ़ीन की सात जनजातीय बहुल पंचायतों में 15 से 30 जून तक चलाया जा रहा है। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।