फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   husbandry news

Kathua News: पथवाल में बनेगा अत्याधुनिक पशु कल्याण केंद्र

विज्ञापन
husbandry news
कठुआ। जिला प्रशासन कठुआ और पशुपालन विभाग की ओर से हीरानगर के पथवाल में एक पशु कल्याण केंद्र स्थापित करने की योजना तैयार बनाई गई है। इसके लिए पथवाल राष्ट्रीय राजमार्ग के पास नौ कनाल भूमि चयनित कर ली गई है। अधिकारियों का दावा है कि योजना को अमली जामा पहनाते ही यह जम्मू और कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में अपनी तरह की सबसे बड़ी योजना होगी। इसमें बीमार, घायल मवेशियों का इलाज होगा और उन्हें देखभाल भी मिलेगी। अधिकारियों ने बताया कि इस केंद्र में एक हजार लावारिस मवेशियों को आश्रय, देखभाल, इलाज, चारा एवं पानी मिलेगा। मवेशियों को नेशनल हाईवे से उठाकर पशु कल्याण केंद्र में भेजा जाएगा। तर्क है कि इससे सड़क हादसों में भारी कमी आएगी। पशु कल्याण केंद्र के लिए वित्तीय सहायता पशुपालन विभाग द्वारा प्रदान की जाएगी। इससे चौबीसों घंटे बचाव सहायता प्रणाली और एक अच्छी तरह से सुसज्जित प्राथमिक चिकित्सा सुविधा का सफल कार्यान्वयन सुनिश्चित होगा।
विज्ञापन

1962 डायल कर बुलाएं एंबुलेंस
पशु पालन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि तत्काल चिकित्सा देखभाल की आवश्यकता वाले जानवरों की देखभाल के लिए एक समर्पित एंबुलेंस सेवा शुरू की गई है। 1962 डायल करके इसे बुलाया जा सकता है। इससे घायल, बीमार जानवरों के लिए त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित होती है और उन्हें पशु कल्याण केंद्र तक समय पर परिवहन की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

-पथवाल में फिलहाल जमीन चिन्हित की गई है। अभी डीपीआर बनेगी। इसके लिए लोक निर्माण विभाग को जिला उपायुक्त ने निर्देश दिए गए हैं। डीपीआर बनने के तुरंत बाद इसका निर्माण करवाकर क्रियान्वित किया जाएगा। इसमें सड़क हादसों और भारत-पाक सीमा पर घायल हुए मवेशियों को उपचार मिलेगा। इसके अलावा, कठुआ पुलिस द्वारा छुड़वाए गए मवेशियों को भी इसी केंद्र में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. जुगल किशोर, जिलाधिकारी, पशुपालन विभाग कठुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed