फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   hiranagar news, national highway

Kathua News: आईबी से सटे इलाके में जीरो लाइन पर बनेगी नेशनल हाईवे जैसी सड़क

Wed, 24 Dec 2025 02:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Wed, 24 Dec 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
hiranagar news, national highway
हीरानगर। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे गांवों से गुजरती जीरो लाइन सड़क के विस्तारीकरण का कार्य जल्द शुरू होने वाला है, जिससे इस क्षेत्र से भी हाईवे जैसी सड़क गुजरेगी और कई सीमावर्ती गांवों की सूरत बदलेगी।
विज्ञापन

चकड़ा से छन्न लाल दीन करीब 14 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य पीएमजीएसवाई के तहत करवाया गया, लेकिन अब इसके विस्तारीकरण के लिए बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (बीआरओ) ने टेकओवर कर लिया है।
विज्ञापन

जल्द इसके विस्तारीकरण का कार्य शुरू होगा इसकी प्रक्रिया तेज हो गई है। विस्तारीकरण के दौरान जद में आने वाली भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया को लेकर बीआरओ और राजस्व विभाग के बीच बैठकें शुरू हो चुकी है। कुछ दिन पहले एसडीएम फुलेल सिंह ने विभाग और बीआरओ के अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें इस प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए थे। इस दौरान उन्होंने कहा था कि सड़क के वीरतारिकरण के दौरान जिन लोगों की जमीन जद में आ रही हैं उनका मुआवजा तैयार करने में किसी तरह की देरी न की जाए। गाैरतलब है कि सड़क के विस्तारीकरण से जीरो लाइन पर करीब 15 से अधिक पंचायतों को हाईवे जैसी सड़क की सुविधा मिलेगी। इससे न सिर्फ बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी बल्कि क्षेत्र में कई रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। इसी के साथ सीमावर्ती क्षेत्र में पर्यटन के रास्ते भी खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed