फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Hindu brother and sister celebrated bhai dooj

धूमधाम से मनाया गया भैया दूज का पर्व

Sat, 14 Nov 2015 01:26 AM IST
कठुआ/बसोहली/अमर उजाला ब्यूरो
कठुआ/बसोहली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 14 Nov 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन

शुक्रवार को जिले में भैया दूज का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान भाइयों के माथे टीकों से सजे दिखाई दिए। दिन भर बहनों के अपने भाइयों के यहां टीका लगाने के लिए पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। माथे पर टीका लगाते हुए बहनों ने अपने भाइयों की सलामती की दुआ मांगी।

विज्ञापन


वहीं सुबह से ही दुकानों पर खरीदारी करने के लिए महिलाओं और युवतियों का तांता लगा रहा। मिठाइयों से लेकर आकर्षक तोहफों की खरीदारी की गई। बहन भाई के प्रेम को दर्शाता भैया दूज का त्योहार जिलाभर में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने भाई के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र के लिए दुआ मांगी।
विज्ञापन


भाई बहन के अटूट प्रेम को सूत्र में पिरोते इस त्योहार को जितना उत्साह बहनों में दिखा उतने ही भाई भी उत्साहित दिखे। भाइयों ने भी अपनी बहनों को स्नेह स्वरूप उपहार दिए। बाजार में महिलाओं और युवतियों ने जमकर खरीदारी की। बसोहली में भी भैया दूज के मौके पर बड़ी संख्या में बहनें अपने भाइयों के घर पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने जजघर में भगवान धर्मराज को तिलक लगाकर उन्हें अनाज चढ़ाया। कसबे के मंदिरों में इस मौके पर सुबह से ही पूजा-अर्चना के लिए तांता लगा रहा। धनतेरस, छोटी दीपावली, लक्ष्मी पूजन, गोवर्धन पूजा और भैया दूज के साथ ही दीपावली का पर्व जिले में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया।

भाई दूज के रूप में मनाए जाने वाले त्योहार के लिए ऐसा माना जाता है कि दीपावली के बाद भाई दूज के दिन ही यमराज ने अपने बहन यमी के घर का रुख किया था, जहां पर यमराज की बहन यमी ने उनके माथे पर तिलक लगाकर उनकी सलामती के लिए दुआ मांगी थी।

मान्यता है कि इस दिन जो भी भाई अपनी बहन से माथे पर तिलक लगाता है वह कभी भी नर्क में नहीं जाता है। एक अन्य दंत कथा के अनुसार भगवान कृष्ण ने नरकासुर का वध करने के बाद अपनी बहन सुभद्रा के घर का रुख किया था।

जहां पर कृष्ण की बहन सुभद्रा ने दिए जलाकर भाई का स्वागत किया था और तिलक लगाकर उसकी लंबी उम्र की दुआ मांगी थी। वर्तमान में भी यह प्रथा चली आ रही है। ऐसा माना जाता है कि दीपावली का पर्व इस त्योहार के बिना अधूरा है।


भैया दूज के दिन बड़ी संख्या में बहनों के अपने भाइयों के घर जाने के चलते वाहनों में काफी भीड़ रही। लखनपुर में बसों में महिलाओं की भारी भीड़ देखी गई। इसके चलते महिलाओं को सफर के दौरान दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed