{"_id":"634c6004e717c1746306c519","slug":"gulam-navi-azad-kathua-news-jmu2703488200","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua: हिंदू और मुसलमान दोनों का घर दिखाई देता है- गुलाम नबी आजाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua: हिंदू और मुसलमान दोनों का घर दिखाई देता है- गुलाम नबी आजाद
Mon, 17 Oct 2022 01:22 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 01:22 PM IST
सार
गुलाम नबी आजाद ने कहा कि जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा दिलवाने, यहां नौकरी और भूमि खरीदने के अधिकार स्थानीय लोगों के लिए सुरक्षित रहने के लिए हमें लड़ना होगा। उसके लिए हमें सक्रिय होना पड़ेगा।
विज्ञापन
कठुआ में आयोजित बैठक में शामिल होने पहुंचे डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी के चेयरमैन गुलाम नबी आजाद का ?
- फोटो : KATHUA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'मुझे हिंदू का भी और मुसलमान का भी घर दिखाई देता है। समाज के दबे कुचले वर्ग की आवाज भी सुनाई देती है। दर-दर भटक रहे बेरोजगार युवाओं और अस्थायी कर्मचारियों की परेशानी भी दिखाई देती है। हमें इन समस्याओं से लड़ने के लिए एकजुट होना पड़ेगा।' उक्त बातें कठुआ में आयोजित बैठक में डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी के चेयरमैन गुलाम नबी आजाद ने कार्यकर्ताओं से कहीं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा दिलवाने, यहां नौकरी और भूमि खरीदने के अधिकार स्थानीय लोगों के लिए सुरक्षित रहने के लिए हमें लड़ना होगा। उसके लिए हमें सक्रिय होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जिंदा वही रहता है, जो सदा क्रियाशील रहता है लिहाजा हमें हमेशा काम करते रहना होगा।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं से रूबरू होते हुए उन्होंने अपने ढाई साल के कार्यकाल का लेखा-जोखा रखते हुए कहा कि उन्होंने इस ढाई साल के कार्यकाल के दौरान 50 साल के बराबर काम किए ताकि जम्मू कश्मीर के विकास में कोई कमी न रह जाए। अब वक्त आ गया है कि हमें नए सिरे से डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी को मजबूत बनाना है ताकि जब भी विधानसभा के चुनाव हों तो पार्टी की जीत को सुनिश्चित बनाया जा सके। गुलाम नवी आजाद ने कहा कि किसी को संगठन को खड़ा करने के लिए कड़ी मशक्कत की जरूरत होती है। उसके लिए कार्यकर्ता सभी तैयार रहें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी में सभी वर्गोें को प्रतिनिधित्व देने के पार्टी का गठन सिक्स टियर व्यवस्था के तहत किया जाएगा। इसमें प्रदेश कमेटी, संभाग कमेटी, जोनल कमेटी, जिला कमेटी और ब्लॉक कमेटी के साथ-साथ पंचायत समितियों का गठन किया जाएगा। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसमें प्रतिनिधित्व दिया जा सके। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि किसी भी कमेटी में पदाधिकारी वही सदस्य होगा, जो पार्टी के काम के लिए अपने 20 दिन दे सकेगा।
आजाद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में उन्होंने पांच दशक तक काम किया। उसके सिद्धांत में कोई कमी नहीं थी लेकिन वहां पर ऐसी कोई व्यवस्था नहीं थी कि जिससे पदाधिकारियों के काम की समीक्षा की जाए। लेकिन डेमोक्रेटिक पार्टी में हर पदाधिकारी के काम की छह महीने के बाद समीक्षा की जाएगी और अगर कोई पदाधिकारी अपने 20 दिन के काम को नहीं करेगा तो वह पार्टी का सदस्य तो होगा लेकिन उसे किसी भी तरह के पद की इच्छा नहीं करनी होगी। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर के लोगों की समस्याओं और उनके विकास के लिए बनाई गई इस पार्टी के विचार लोगों को हमें ज्यादा से ज्यादा तक पहुंचाने हैं ताकि जम्मू कश्मीर में विधानसभा में पार्टी के बहुमत के साथ सरकार बनाई जा सके और यहां के लोगों के उत्थान के लिए काम किया जा सके।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में विभिन्न पार्टियों के सदस्यों में डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी का दामन थामा। इनका गुलाम नबी आजाद ने हार पहना कर स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व एमएलसी सुभाष गुप्ता, पूर्व मंत्री मनोहर लाल शर्मा, पूर्व उपमुख्यमंत्री ताराचंद, पूर्व मंत्री आरएस चिब, सरपंच आराधना अंदोत्रा और विनोद मिश्रा मौजूद रहे।