{"_id":"6aac455b9b39d7aca00104c1","slug":"football-match-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-136490-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: फुटबॉल लीग में एफसी यूके की धमाकेदार जीत, शैडो स्ट्राइकर्स को 5-0 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: फुटबॉल लीग में एफसी यूके की धमाकेदार जीत, शैडो स्ट्राइकर्स को 5-0 से हराया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिला प्रशासन की ओर से नशा मुक्त अभियान के तहत आयोजित कठुआ फुटबॉल लीग में वीरवार को स्पोर्ट्स ग्राउंड, राजकीय डिग्री कॉलेज कठुआ में दो मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में डीपीएस और खेलो इंडिया की टीमें गोलरहित बराबरी पर रहीं, जबकि दूसरे मैच में एफसी यूके ने शैडो स्ट्राइकर्स को 5-0 से करारी शिकस्त दी।
पहले मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने पूरे मैच में शानदार रक्षात्मक खेल का प्रदर्शन किया। दोनों ओर से गोल करने के कई प्रयास किए गए, लेकिन कोई भी टीम गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचाने में सफल नहीं हो सकी। अंततः मुकाबला 0-0 की बराबरी पर समाप्त हुआ।
दूसरे मुकाबले में एफसी यूके ने शुरू से ही आक्रामक खेल दिखाते हुए शैडो स्ट्राइकर्स पर दबाव बनाए रखा। एफसी यूके की ओर से नवनीत ने शानदार हैट्रिक लगाते हुए तीन गोल किए, जबकि फिगो ने दो गोल दागकर टीम की जीत को 5-0 से सुनिश्चित किया।
विज्ञापन
लीग के मुकाबलों में युवा खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और मैदान पर कौशल, अनुशासन, टीम भावना तथा खेल भावना का प्रदर्शन किया। जिला प्रशासन की ओर से आयोजित यह लीग युवाओं को खेलों से जोड़ने और उनकी ऊर्जा को रचनात्मक गतिविधियों की ओर लगाने के उद्देश्य से करवाई जा रही है।