{"_id":"67cdeffafce415254307d737","slug":"farmers-pay-more-price-for-urea-kathua-news-c-201-1-knt1002-118120-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: किसानों को खाद के मनमाने दाम की झेलनी पड़ रही मार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: किसानों को खाद के मनमाने दाम की झेलनी पड़ रही मार
विज्ञापन
- 267 के बैग पर वसूले जा रहे 50 से 70 रुपये अधिक, खाद की कमी का हवाला देकर की जा रही कालाबाजारी
अरुण खजूरिया
हीरानगर। सर्दियों में पर्याप्त बारिश न होने से फसलों को लेकर परेशान किसानों को पिछले दिनों हुई बारिश से कुछ राहत तो मिली लेकिन अब उन्हें एक नई परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों को खाद के लिए विक्रेताओं के मनमाने दाम वसूलने की मार झेलनी पड़ रही है।
उप मंडल में खाद की कमी के चलते खाद विक्रेताओं द्वारा किसानों से मनमाने धाम वसूलने की शिकायत किसानों की ओर से की जा रही है। किसानों का कहना है कि खाद की कमी के चलते खाद विक्रेता मनमाने दामों पर इसकी बिक्री कर रहे हैं। वहीं कुछ किसानों का कहना है कि बार-बार चक्कर लगाने के बाद भी उन्हें खाद नहीं मिल रही है और इसी का फायदा कुछ खाद विक्रेता उठा रहे हैं।
सहसवां निवासी किसान अनिल कुमार ने बताया कि पास के ही एक निजी दुकान से बार-बार चक्कर लगाने के बाद यूरिया खाद का एक बैग खरीदा। करीब 270 रुपये के आसपास के बैग की कीमत है और इसके लिए उन्हें 340 रुपए देने पड़े।
विज्ञापन
उन्होंने कहा यह सिर्फ उनके साथ ही नहीं हुआ उनके साथ कुछ और किसान भी गए थे उनसे भी यही रेट विक्रेता की ओर से वसूला गया। कुछ किसानों ने दाम से अधिक पैसे वसूलने का विरोध भी किया लेकिन विक्रेता ने साफ कहा कि इसी दाम पर मिलेगा नहीं तो कहीं और से ले लीजिए।
किसान कुलदीप राज, राकेश शर्मा ने कहा कि पहले तो उन्हें खाद के लिए कई दुकानों के चक्कर काटने पड़े। ज्यादातर दुकानों पर खाद की कमी थी लेकिन जहां खाद था वहां मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं। खाद विक्रेताओं की ओर से प्रति बैग 50 से 70 रुपए तक अधिक वसूले जा रहे हैं।
उन्होंने कहा पहले ही किसान बार-बार मौसम की मार झेलने से आर्थिक तौर पर कमजोर हो रहे हैं, ऐसे में इस तरह की मनमानी उनके बजट को और बिगाड़ती है। इसलिए इन पर संबंधित विभाग को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
कोट..
उप मंडल में करीब 12 हजार क्विंटल खाद की जरूरत है और करीब 10 हजार क्विंटल खाद यहां उपलब्ध है। इसलिए खाद की कमी है, यह नहीं कहा जा सकता। रही बात दाम की तो यूरिया की कीमत प्रति बैग 266 रुपये 50 पैसे है। इससे अधिक किसी विक्रेता ने किसानों से दाम वसूले हैं तो इसकी शिकायत उनके पास फिलहाल नहीं आई है। कोई किसान शिकायत करता है तो निश्चित तौर पर उस विक्रेता पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। विभाग की टीम को भी इन दुकानों पर छापे के लिए भेजा जाएगा।
- अश्विनी शर्मा, एसडीएओ हीरानगर।