फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Farmers agreed to do farming in front of wirebandi

तारबंदी के आगे खेती करने को सहमत हुए किसान

विज्ञापन
Farmers agreed to do farming in front of wirebandi
हीरानगर। भारत पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर तारबंदी के आगे खेती के लिए सुरक्षा देने के संबंध में मंगलवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान बीएसएफ के अधिकारियों ने सुरक्षा का आश्वासन दिया। जिसके बाद किसान यहां खेती के लिए सहमत हो गए। बुधवार से खेती की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

दरअसल सोमवार को छन्न टांडा और चक चंगा के कुछ किसान कृषि विभाग के अधिकारियों की टीम के साथ तारबंदी के आगे खेती करने गए थे, लेकिन सुरक्षा की गारंटी न मिलने पर गुस्सा होकर वापस लौट आए थे। इसके बाद जिला प्रशासन ने बीएसएफ के अधिकारियों से संपर्क किया। मंगलवार को चांदमा पोस्ट पर बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें बीएसएफ के सीओ अतुल साही, मुख्य कृषि अधिकारी विजय उपाध्याय और किसान मौजूद रहे। किसानों ने अपनी मांग दोहराते हुए कहा कि जब तक सुरक्षा की गारंटी नहीं मिलती, तारबंदी के आगे खेती नहीं करेंगे। इस पर बीएसएफ के अधिकारी ने उन्हें आश्वासन देते हुए कहा कि खेती करने के लिए किसानों को पूरी सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। किसान बेखौफ होकर अपने खेतों में काम करें, उन्हें किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन

उनके आश्वासन के बाद किसान यहां खेती के लिए सहमत हो गए। इसी दौरान मुख्य कृषि अधिकारी ने भी किसानों को आश्वासन दिया कि यहां पहली बार खेती शुरू करने वाले किसानों को मुफ्त में गेहूं का बीज और खाद उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा किसानों के लिए जो भी सरकारी योजनाएं हैं इनका लाभ यहां खेती करने वाले किसानों को प्राथमिकता पर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed