फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Eye Checkup Camp Organised

Kathua News: नेत्र चिकित्सा शिविर में 125 मरीजों की हुई जांच

विज्ञापन
Eye Checkup Camp Organised
संवाद न्यूज एजेंसी कठुआ। नेत्र संबंधी परेशानियों से जूझ रहे लोगों के सहायतार्थ महानपुर में नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित होने वाले इस शिविर में विभाग की वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. पल्लवी जम्वाल ने अपने स्टाफ के आए हुए लोगों की जांच की।
विज्ञापन

एक दिन के इस शिविर में उपस्थित मरीजों को डॉ. पल्लवी जम्वाल आंखों की सुरक्षा के बारे में जानकारी दी, साथ ही उन्हें दृश्यता में आने वाली किसी भी परेशानी के बारे में आवश्यक परामर्श दिए। इस दौरान उन्होंने शिविर में आने वाले 125 मरीजों की जांच की। जिसमें 20 मरीजों को आंखों की दिक्कतों के चलते ऑपरेशन इत्यादि करवाने की सलाह दी।
विज्ञापन

इस मौके पर गांव के पूर्व सरपंच सोनू गुप्ता ने लोगों की सहायता के लिए इस तरह के शिविर आयोजित करने को आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि दूरदराज व ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को इस तरह के शिविर का भरपूर लाभ मिलता है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से अपील की की समय-समय पर और भी शिविर आयोजित करने की बात कही। इस अवसर पर उपस्थित डॉक्टरों की टीम को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed