{"_id":"68321813e002f420df065594","slug":"ex-servicemen-discussed-the-sparsh-pension-system-kathua-news-c-201-1-knt1006-120405-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: पूर्व सैनिकों ने की स्पर्श पेंशन प्रणाली पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: पूर्व सैनिकों ने की स्पर्श पेंशन प्रणाली पर चर्चा
Sun, 25 May 2025 12:33 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sun, 25 May 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
बलिदानी जवानों को श्रद्धांजलि देते सेवानिवृत सैनिक। संवाद
- फोटो : kathua
जंगलोट मोड़ स्थित कार्यालय में जम्मू-कश्मीर एक्स सर्विस वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जंगलोट मोड़ स्थित कार्यालय में शनिवार को जम्मू-कश्मीर एक्स सर्विस वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर चर्चा की गई।
बैठक में स्पर्श पेंशन प्रणाली को लेकर आ रही समस्या पदाधिकारियों के समक्ष रखी गई। बलिदानी जवानों को श्रद्धांजलि देने के बाद ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की गई। इस मौके पर पदाधिकारियों ने सशस्त्र बलों के प्रति सम्मान व्यक्त किया। वहीं, राष्ट्र सेवा में कार्यरत सैनिकों की भलाई और सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।
इस मौके पर एसोसिएशन के सचिव नसीब सिंह ने बताया कि रक्षा कर्मियों और उनके परिवारों को पेंशन प्रक्रिया में पारदर्शिता और सुविधा प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास किए जा रहे हैं। तकनीकी रूप से अगर किसी भी सदस्य को समस्या आ रही है तो वह एसोसिएशन के साथ उसको साझा करें। बैठक में एसोसिएशन के उप चेयरमैन सेवानिवृत्त कर्नल वीपी शर्मा, सलाहकार सेवानिवृत्त मानद कैप्टन सूरज सिंह, अध्यक्ष सेवानिवृत्त मानद कैप्टन सुभाष चंद्र शर्मा और उपाध्यक्ष सेवानिवृत्त मानद कैप्टन देव राज मौजूद रहे।