{"_id":"6844a08dabb04b1324049943","slug":"encroachment-in-kathua-kathua-news-c-201-1-knt1006-120818-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: सुगम परिवहन के लिए की गई व्यवस्था ही बन रही जाम का कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: सुगम परिवहन के लिए की गई व्यवस्था ही बन रही जाम का कारण
Sun, 08 Jun 2025 01:56 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sun, 08 Jun 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
कठुआ शहर के पुराने गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल चौक का हाल।
कठुआ। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर जाम की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। पुराने गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल चौक पर सुगम परिवहन के लिए यातायात पुलिस ने अस्थायी डिवाइडर लगाए दिए। तब से स्थिति और खराब हो गई है। नई व्यवस्था से सड़क की चौड़ाई कम हो गई है। इसके किनारे लगने वाली रेहड़ियां और फड़ियां समस्या को और बढ़ा रहीं हैं। इससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है।
शहर के सबसे प्रमुख कॉलेज रोड से कोर्ट रोड और मुखर्जी चौक को जोड़ने वाले इस स्थान पर नगर परिषद द्वारा अतिक्रमण हटाने के प्रयास अब तक सफल नहीं हो पाए हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या का समाधान सिर्फ तब होता है जब कोई वीआईपी का दौरा होता है, बाकी दिनों में यहां जाम लगना आम बात हो गई है। रेहड़ी-फड़ी लगने के साथ ही जखबड़ की ओर जाने वाले ई-रिक्शा का स्टैंड भी इसी चौक पर स्थित है। इस कारण यहां अक्सर जाम लग रहा है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों के मुताबिक पुराने गर्ल्स स्कूल चौक पर यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए नगर परिषद और यातायात पुलिस को सामूहिक रूप से प्रयास करने चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
हालांकि नगर परिषद और स्थानीय प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाने के नाम पर कुछ दुकानदारों के साइन बोर्ड उठाने तक ही सीमित रही है। जानकारों का कहना है कि शहर में अतिक्रमण करने वाले रेहड़ी-फड़ी वालों समेत पक्की दुकानों का अतिक्रमण हटाने से ही समस्या का समाधान हो सकता है।
गर्ल्स स्कूल चौक वाली सड़क की चौड़ाई कम है। इस कारण शाम को कई बार वहां से दोपहिया वाहन तक निकालना मुश्किल हो जाता है। इसलिए वहां डिवाइडर लगाना ठीक नहीं है। यातायात पुलिस को अपने निर्णय पर पुनर्विचार करना चाहिए। - अनिल भारद्वाज।
इस चौक और कोर्ट रोड पर अतिक्रमण के कारण जाम लग रहा है। इस सड़क पर लगने वाली रेहड़ी-फड़ी को दूसरी जगह पर भेजना चाहिए। ऐसा न होने के कारण ही अतिक्रमण हटाने के कुछ घंटे बाद ही दोबारा से जाम लगना चिंताजनक है। - डॉ. नरेंद्र सिंह जसरोटिया।
शहर के पुराने गर्ल्स स्कूल चौक के आसपास अतिक्रमण ही मुख्य समस्या है। ई-रिक्शा, रेहड़ी और फड़ी से भी सड़क संकरी हुई है। वहां यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अतिक्रमण हटाने की जरूरत है। इसके लिए जिला प्रशासन को जल्द पत्र भेजा जाएगा। - कपिल मन्हास, डीटीआई, कठुआ।