फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Employment Fair Will Held Tomorrow

Kathua News: अब कल लगेगा रोजगार मेला, डीसी ने लिया प्रबंधों का जायजा

विज्ञापन
Employment Fair Will Held Tomorrow
रोजगार मेले के आयोजन को लेकर तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे डीसी कठुआ
मेला स्थगित होने से बेरोजगारों की उम्मीदें टूटीं, प्रशासन की कार्यप्रणाली पर जताई निराशा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिले के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होने वाला रोजगार मेला स्थगित हो गया है। बुधवार को आयोजित होने वाले इस मेले को लेकर युवाओं में भारी निराशा देखने को मिली। जो सुबह से ही रोजगार मिलने की आस में स्पोर्ट्स स्टेडियम में जमा होना शुरू हो गए थे।
विभिन्न स्थानों में करीब एक हजार युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद पर मेले के स्थगित होने से वहां आने वाले युवाओं में भारी निराशा देखने को मिली। जो रोजगार मिलने की आस में मेले का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। इस दौरान बिना पूर्व सूचना के मेले को स्थगित किए जाने पर कुछ युवाओं ने इसे प्रशासन की लापरवाही करार दिया। जो जिले के दूर-दराज इलाकों से चलकर सुबह स्टेडियम पहुंचे थे।
विज्ञापन

युवाओं का कहना है कि वे इस मेले के लिए कई दिनों से तैयारी कर रहे थे। क्योंकि उन्हें इस मेले में आकर रोजगार मिलेगा। जिसकी उनको सख्त जरूरत है। लेकिन इसे बिना किसी पूर्व सचना के स्थगित कर दिया गया है। जिससे न केवल उनका पैसा और समय बर्बाद हुआ है। बल्कि उनकी आशाओं पर पानी फिर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मेला स्थगित होने के बाद प्रशासन ने अब इसे 21 फरवरी को आयोजित करने की जानकारी दी है। लेकिन दो मेले के स्थगित होने पर वहां आने वाले युवाओं में निराशा है। उनका कहना था कि दो बार जिस तरह से मेले का आयोजन स्थगित किया गया है उससे लगता नही है कि यहां उन्हें रोजगार मिल पाएगा। उधर, शाम के समय जिला उपायुक्त की ओर से मेले के आयोजन को लेकर पत्रकारवार्ता की गई। जिसमें बताया गया कि 12 सौ पदों को भरने के लिए पहली बार जिला कठुआ में निजी इकाइयां एक मंच पर आ रही हैं। उन्होंने युवाओं से इसका लाभ लेने की अपील की।
------------------------------------------------------
करीब दो सौ किलोमीटर का सफर कर इस उम्मीद से आए थे कि यहां आने पर रोजगार मिल पाएगा। जिसकी सख्त जरूरत भी है लेकिन यहां आने पर पता चला कि मेले के आयोजन को स्थगित कर दिया गया है। जिससे निराशा मिली है क्योंकि यहां अगर मेला स्थगित भी किया गया है तो उसकी जानकारी देने के लिए कोई व्यवस्था नही है।

यासिर अली, बनी।
----------------------------------
मेले के लिए पंजीकरण करवाने के बाद आज मेले के आयोजन की जानकारी दी गई थी। जिसके लिए आने पर पता चला कि मेले को स्थगित कर दिया है। यहां न तो इसकी सूचना देने के लिए कोई नोटिस लगाया है और न ही मेले की अगली तारीख क्या होगी उसकी जानकारी देने के कोई व्यवस्था की गई है। जबकि इस मेले में हिस्सा लेने के लिए वह अपने कई काम छोड़कर आए थे।

दीपक कुमार, हीरानगर

----------------------------------------------
सूचना क्रांति के दौर में जब एक मैसेज मात्र एक क्लिक से लाखों लोगों को सूचना दी जा सकती है। उन्हें मेले के स्थगित होने ही सूचना देने की भी जहमत नही उठाई गई। सरकार युवाओं को नौकरी देने के दावें तो करती है लेकिन प्रशासन का जिस तरह का रवैया इस मेले को लेकर देखने को मिल रहा है। वह सरासर युवाओं को परेशान करने का प्रयास है।

संजय कुमार, प्रधान जनजागृति मंच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed