Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Eid in kathua

Kathua News: धार्मिक आस्था और उल्लास के साथ मनाई गई ईद

Sun, 08 Jun 2025 01:59 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sun, 08 Jun 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Eid in kathua
कठुआ शहर के ईदगाह मैदान में ईद की नमाज अदा करते मु​स्लिम समुदाय के लोग।
कठुआ। जिले में ईद-उल-अजहा शनिवार को धार्मिक आस्था और उल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान जिले में विभिन्न स्थानों पर एकत्र मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सामूहिक रूप से नमाज अदा की और गले मिलकर एक-दूसरे को बधाई दी।
विज्ञापन


ईद की नमाज पढ़ने के लिए मुस्लिम समुदाय के लोग कठुआ शहर और आसपास के गांव से बड़ी संख्या में शहर की ईदगाह मैदान में पहुंचे। मौलाना जकी की अगुवाई में नमाज अदा कर अमन और शांति की दुआ मांगी गई। वहां लोगों ने ईदगाह मैदान में लगी दुकानों में धार्मिक किताबों, टोपियों और अन्य धार्मिक उपयोग की वस्तुओं समेत बाजार में भी खरीदारी की। इस कारण बाजार में भी रौनक देखने के लिए मिली।
विज्ञापन

मुस्लिम वेलफेयर कमेटी के महासचिव मास्टर मो. सदीक ने बताया कि इस्लामिक मान्यता के अनुसार इस दिन अल्लाह ने हजरत इब्राहिम के सपने में आकर अपनी सबसे प्यारी चीज की कुर्बानी देने का हुक्म दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद हजरत इब्राहिम अपने ज्यादा प्यारे पुत्र हजरत इस्माइल तक को कुर्बान करने के लिए तैयार हो गए थे लेकिन अल्लाह ने उनके पुत्र को जीवनदान दिया था। तभी से इस त्योहार पर जानवरों की कुर्बानी की प्रथा चल रही है। शनिवार को भी नमाज अदा करने के बाद लोगों ने कुर्बानी की रस्म पूरी की।


ईद पर बनी में मांगी अमन, शांति की दुआ

कठुआ। जिले के पहाड़ी सब-डिवीजन बनी में ईद हर्षोल्लास और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। बनी और ईदगाह लोवांग में ईद की नमाज अदा की गई, जिनमें हजारों लोगों ने शिरकत की। नमाज के बाद मुल्क की सलामती और अमन-चैन के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं। लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दीं और मिठाई भी बांटी। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर चेहरा खुशी से खिला नजर आया। पर्व ने सामाजिक एकता और सौहार्द की मिसाल पेश की। प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, ताकि लोग निडर होकर त्योहार मना सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed